फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Corbett Park Dhikala Zone will open from 15 November

उत्तराखंड: 15 नवंबर से खुलेगा कॉर्बेट का ढिकाला जोन, पहले दिन 80 पर्यटक करेंगे नाइट स्टे

Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 12 Nov 2021 09:09 PM IST
सार

ढिकाला जोन में 15 नवंबर को 80 पर्यटक नाइट स्टे करेंगे, जो पहले ही बुकिंग करवा चुके हैं। वहीं, डे विजिट सफारी में 127 पर्यटक ढिकाला जोन में भ्रमण पर जा पाएंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news: Corbett Park Dhikala Zone will open from 15 November
कॉर्बेट नेशनल पार्क - फोटो : iStock

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला जोन 15 नवंबर से खुलने जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर लीं हैं। इधर, दिसंबर तक ढिकाला जोन में बुकिंग फुल हो चुकी है। जोन खुलने के बाद पर्यटक रात्रि विश्राम और दिन की सफारी कर सकेंगे। 

विज्ञापन


15 नवंबर को 80 पर्यटक करेंगे नाइट स्टे
पर्यटकों की सुविधा के लिए कॉर्बेट प्रशासन ने सड़कों की मरम्मत और ढिकाला जोन में गेस्ट हाउसों की सफाई करा दी गई है। ढिकाला जोन में 15 नवंबर को 80 पर्यटक नाइट स्टे करेंगे, जो पहले ही बुकिंग करवा चुके हैं। वहीं, डे विजिट सफारी में 127 पर्यटक ढिकाला जोन में भ्रमण पर जा पाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 15 नवंबर से खोला जाएगा राजाजी टाइगर रिजर्व, एनटीसीए ने दी हरी झंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


ढिकाला जोन में पर्यटकों को डे विजिट के लिए चार वाहन सुबह और चार वाहन शाम को सफारी पर लेकर जाते हैं। एक वाहन में 15 से 17 पर्यटक होते हैं। दूसरी ओर, ढिकाला जोन में 28 कमरे हैं, जिनमें पहले दिन 80 पर्यटक रुकेंगे। नाइट स्टे भी 15 नवंबर के लिए फुल है। पार्क वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि 19 नवंबर को 3 विदेशी पर्यटक कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में भ्रमण पर जाएंगे।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले की जांच अब विजिलेंस को

कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पेड़ों के पातन मामले की जांच अब विजिलेंस करेगी। शुक्रवार को शासन ने इस आशय के आदेश कर दिए हैं। अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री आनंद वर्द्धन ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि कालागढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन पाखरो में टाइगर सफारी के लिए स्वीकृति से ज्यादा पेड़ काटे जाने और पाखरो से कालागढ़ तक अवैध निर्माण का मामला इन दिनों सुर्खियों छाया हुआ है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने अपनी स्थलीय जांच रिपोर्ट में इन शिकायतों को सही पाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की संस्तुति की है। यह प्रकरण दिल्ली हाईकोर्ट में भी विचाराधीन है। जबकि नैनीताल हाईकोर्ट ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है।

इस मामले में मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी और अपर प्रमुख मुख्य वन संरक्षक (एपीसीसीएफ) बीके गांगटे पहले ही जांच से इनकार कर चुके हैं। शासन के निर्देश पर पीसीसीएफ ने चतुर्वेदी को और मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक ने गांगटे को जांच सौंपी थी। लेकिन दोनों ने ही अधिकारियों ने अलग-अलग कारण बताते हुए जांच करने से इनकार कर दिया। अब शासन ने इस मामले में विजिलेंस जांच कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed