फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : congress targeted bjp for haridwar airport matter

उत्तराखंड : हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मुद्दे पर कांग्रेस ने साधा निशाना, सरकार पर दागे सवाल

Thu, 03 Jun 2021 09:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Jun 2021 09:15 AM IST
सार

प्रीतम सिंह ने कहा कि तीरथ सरकार के मंत्रियों में आपसी सामंजस्य की कमी है। सरकार में बैठा एक कैबिनेट स्तर का मंत्री इस प्रकार की घोषणा करता है, जिसका सरकार को ही पता नहीं है।

विज्ञापन
uttarakhand news : congress targeted bjp for haridwar airport matter
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की ओर से जिला हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने की घोषणा और इसके लिए जिलाधिकारी को एक हजार एकड़ जमीन ढूंढने के लिए निर्देश देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है।

विज्ञापन


कांग्रेस का आरोप है कि सरकार में बैठे मंत्री हवाई घोषणाएं कर जनता को गुमराह करने का काम कर हैं। ऐसे-ऐसे प्रस्ताव जनता के बीच रख रहे हैं, जिनका सरकार में बैठे लोगों को ही पता नहीं है। 
विज्ञापन


बुधवार को राजपुर रोड स्थित कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि तीरथ सरकार के मंत्रियों में आपसी सामंजस्य की कमी है। सरकार में बैठा एक कैबिनेट स्तर का मंत्री इस प्रकार की घोषणा करता है, जिसका सरकार को ही पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाए जाने की घोषणा पर प्रीतम ने कहा कि मंत्री परिषद को सदस्य यदि कोई बात कहता है तो उसे सरकार की बात माना जाता है। लेकिन तीरथ सरकार में मंत्री की बात मंत्री ही काट रहे हैं।

सतपाल महाराज कह रहे हैं कि हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनेगा, उन्होंने जमीन ढूंढने के लिए डीएम को निर्देश भी दे दिए हैं, जबकि सरकार के शासकीय प्रवक्ता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल कह रहे हैं कि सरकार का ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसे में प्रदेश की जनता ये समझ नहीं पा रही है कि कौन सही और कौन गलत बोल रहा है।


इस मामले में पहले तो मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को ही अपने मंत्रियों के बीच आपसी समन्वय बनाने का काम करना चाहिए। दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट केंद्र सरकार का विषय है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या केंद्र सरकार ने इसकी अनुमति दी है। यदि सहमति दी है, तभी इस मुद्दे पर आगे बात करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed