फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Congress State President Ganesh Godiyal Attack on Government

कांग्रेस का वार: गणेश गोदियाल बोले- रासुका लगाकर कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है सरकार 

Tue, 05 Oct 2021 07:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Oct 2021 07:49 PM IST
सार

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार नहीं कर रही है। उलटा रासुका लगाकर कर्मचारियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Congress State President Ganesh Godiyal Attack on Government
पत्रकार वार्ता करते गणेश गोदियाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार रासुका लगाकर कर्मचारियों, मजदूरों और किसानों की आवाज दबाना चाहती है। सरकार अपने अब तक के कार्यकाल में हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार शीघ्र अमल करे।

विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों पर विचार नहीं कर रही है। उलटा रासुका लगाकर कर्मचारियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकारों के लिए लड़ने से रोकने का प्रयास कर रही है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालते ही कहा था कि वे बात कम और काम ज्यादा करेंगे, लेकिन वे मात्र कोरी घोषणाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी के लिए आवेदन शुल्क माफ करने की मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर मोटा शुल्क वसूला जा रहा है। जिन बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला, उनसे पिछले साढ़े चार साल में जमा किए गए शुल्क को वापस किया जाना चाहिए। गोदियाल ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार खनन माफियाओं की गोद में खेल रही है, सरकार के मुखिया एवं मंत्रियों ने खनन माफिया को राज्य में खुली छूट दे रखी है। इन्हीं खनन माफियाओं की वजह से कांग्रेेस शासन में नदियों पर बने पुलों की नींव कमजोर होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


....पीएम मोदी का होगा विरोध
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य में रुकी हुई चारधाम यात्रा से रोक हटाने के लिए उच्च न्यायालय का आभार जताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लखीमपुर खीरी की घटना के लिए माफी मांगे बिना केदारनाथ आते हैं तो इसका विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अच्छे दिनों का जो झूठा जुमला दिया, उसके लिए प्रधानमंत्री केदारनाथ में प्रायश्चित करें। 

लखीमपुर खीरी की घटना शर्मसार करने वाली
गोदियाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो कुछ हुआ केंद्र सरकार की शह पर हुआ। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको अपनी बात रखने एवं विरोध करने का पूरा अधिकार है, लेकिन जिस तरह से लखीमपुर खीरी में विरोध कर रहे किसानों पर गाडी चढ़ाकर उनकी हत्या की गई, कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी। कहा कि कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को जिस अलोकतांत्रिक व असंवैधानिक तरीके से गिरफ्तार किया गया उसे लोकतंत्र में उचित नहीं ठहराया जा सकता। 


कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में दिया धरना
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना और राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस भवन में मौन धरना दिया। करीब एक घंटे धरने के बाद मीडिया से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में जो कुछ हुआ, उसने यूपी सरकार और शासन प्रशासन की दमनकारी मानसिकता को दर्शाया है। अन्नदाताओं को गाड़ी से रौंदे जाने की इस घटना के बाद यूपी के सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed