{"_id":"5f97d97d8ebc3e9bdb0e3b5f","slug":"uttarakhand-news-congress-state-incharge-devendra-yadav-dehradun-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने नेताओं को दी हिदायत, कहा-अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने नेताओं को दी हिदायत, कहा-अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी बर्दास्त
Wed, 28 Oct 2020 12:20 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 28 Oct 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव देहरादून दौरे पर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने पार्टी नेताओं से साफ-साफ कहा कि अनुशासनहीनता और गैर जिम्मेदारी को बिल्कुल बर्दास्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता दिखाने और प्रदेश के साथ ही केंद्र की नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलने को कहा।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव मंगलवार सुबह दून पहुंचे। कांग्रेस भवन पहुंचते ही उन्होंने पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, सह प्रभारी राजेश धर्माणी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से अलग से बंद कमरे में बात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रभारी ने नेताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी, पार्टी को मजबूत करने, पार्टी के विस्तार आदि पर बात की।
विज्ञापन
प्रभारी ने आपसी समन्वय और तालमेल पर जोर दिया। इसके बाद प्रभारी ने अलग-अलग पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। देर शाम महामंत्रियों, उपाध्यक्षों और सचिवों की बैठक में प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ प्रदेश के मुद्दों तक ही सीमित न रहे। केंद्र की बदइंतजामी को भी मुद्दा बनाए। कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विकास में कमी, कोरोना संक्रमण की रोकथाम में कमी को भी मुद्दा बनाया जाए।
विज्ञापन
कांग्रेस की एकजुटता पर जोर, अलग-अलग न जताएं विरोध
संगठनों, विभागों की बैठक में प्रभारी ने कहा कि अलग-अलग प्रदर्शन करने से बेहतर है कि आपस में तालमेल बनाकर एकजुट होकर विरोध जताया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कार्यक्रमों को आगे पीछे कर एक-दूसरे का सहयोग भी लिया जा सकता है।
दिन भर में चार अलग-अलग बैठकों में लिया हिस्सा
प्रदेश प्रभारी ने एआईसीसी के सदस्यों, सांसदों, पूर्व सांसदों केे साथ भी बैठक की और पार्टी को बूूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। प्रभारी ने कहा कि केवल सत्ता में आने के लिए काम न करें। लोगों के हित के लिए भी काम किया जाए।
प्रभारी का जगह-जगह हुआ स्वागत
प्रदेश प्रभारी के पहली बार उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस ने खासा उत्साह दिखाया। जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित अन्य कई नेताओं ने प्रभारी का स्वागत किया। साथ ही आराघर चौक पर पूर्व विधायक राजकुमार ने समर्थकों सहित स्वागत किया। मियांवाला, हर्रावाला सहित अन्य स्थानों पर भी स्वागत हुआ।