{"_id":"600949248ebc3e2e6e5efaa3","slug":"uttarakhand-news-congress-protest-against-inflation-and-farm-law-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News : महंगाई के विरोध में उतरी कांग्रेस, काशीपुर में कृषि कानून के विरोध में दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News : महंगाई के विरोध में उतरी कांग्रेस, काशीपुर में कृषि कानून के विरोध में दिया धरना
Thu, 21 Jan 2021 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 21 Jan 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के मुद्दे और कृषि कानून पर कांग्रेस विरोध में उतर आई है। गुरुवार को उत्तराखंड के काशीपुर शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में सड़कों पर कांग्रेस
महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश भर में जगह-जगह प्रदर्शन किया और राज्य सरकार का पुतला फूंका। राजधानी में दोपहर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एश्ले हॉल चौराहे पर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया।
विज्ञापन
भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर
सरकार का पुतला दहन करने के बाद हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। बिजली, पानी एवं अनाज के दाम बढ़ते जा रहे हैं। 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा करने वाली मोदी सरकार ने महंगाई से जनता का बुरा हाल कर दिया है।
विज्ञापन
रसोई गैस सिलिंडर 700 पार
2014 में 450 रुपये में मिलने वाला रसोई गैस सिलिंडर 700 पार कर गया है, पेट्रोल 80 रुपये और डीजल 75 रुपये पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद पेट्रोल, डीजल के दामों बढ़ोतरी की जा रही है।
पुतला दहन में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेंद्र शाह, पूर्व विधायक राजकुमार, गोदावरी थापली, ताहिर अली, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, प्रभुलाल बहुगुणा, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, नवीन पयाल, गरिमा दसौनी सहित अन्य कांग्रेसी शामिल थे। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों में यह पुतला दहन किया गया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी बैठे धरने पर
बुधवार को देहरादून में होते हुए भी कांग्रेस के प्रदर्शन से दूर रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक घंटे का मौन रखा। अपने आवास पर मौन विरोध के बाद रावत ने कहा कि उनकी ओर से महंगाई के विरोध में यह सांकेतिक उपवास था। इसके जरिए उन्होंने कांग्रेस की ओर से महंगाई को लेकर किए गए विरोध अभियान से भी खुद को जोड़ा।