फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Tirath Singh Rawat Meet to Nitin Gadkari in Delhi

उत्तराखंड: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सीएम तीरथ, छह राजमार्ग घोषित होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग

Mon, 07 Jun 2021 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Jun 2021 08:11 PM IST
सार

सीएम तीरथ सिंह रावत ने नितिन गड़करी से केंद्रीय सड़क अवस्थापना निधि के तहत 615.48 करोड़ के 42 प्रस्तावों को मंजूरी देने का अनुरोध किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Tirath Singh Rawat Meet to Nitin Gadkari in Delhi
केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने ऋषिकेश-भानियावाला स्टेट हाईवे व छह अन्य राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग अधिसूचित करने की मांग की। गड़करी ने मुख्यमंत्री को सभी प्रस्तावों पर विचार कर समाधान निकालने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रालय से छह राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्र को इनके संबंध में प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। 

विज्ञापन


इन छह राजमार्गों के लिए मिली सैद्धांतिक मंजूरी
मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को राज्य सरकार ने समय पर प्रस्ताव उपलब्ध करा दिया है। राज्य सरकार ने 06 राज्य मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में जल्द अधिसूचित करने का अनुरोध किया है। इनमें खैरना-रानीखेत(34 किमी), बुआखाल-देवप्रयाग(49 किमी), देवप्रयाग-गजा-खाड़ी(70किमी), पाण्डुखाल-नागचुलाखाल-उफरीखाल-बैजरों (64 किमी), बिहारीगड़-रोशनाबाद(33 किमी), लक्ष्मणझूला-दुगड्डा-नैनीडांडा-मोहन-रानीखेत (274 किमी) शामिल हैं।
विज्ञापन


भानियावाला-ऋषिकेश राज्य मार्ग का भी मसला उठाया
मुख्यमंत्री ने भानियावाला-ऋषिकेश राज्य मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि राज्य के चार धामों तक जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए यह शार्ट लिंक मोटर मार्ग है। राज्य का महत्वपूर्ण जौलीग्रांट एयरपोर्ट भी इसी मार्ग पर स्थित है। भारी यातायात घनत्व की दृष्टि से यह मार्ग चौड़ा नहीं है। इस भाग के चौड़ीकरण से चारों धामों की जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक पहुंच अत्यंत सुगम हो जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में अधिसूचित न होने से मंत्रालय की योजनाओं में शामिल नहीं हो पा रहा है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड़करी का भरोसा, निकालेंगे समाधान 
गडकरी ने कहा कि सभी मांगों पर गहनता से विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा। चारों धामों में श्रद्धालुओं की सुविधा के के लिए केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेगी।

मुख्यमंत्री ने की भारत नेट फेज-2 की वित्तीय स्वीकृति की मांग

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, संचार, विधि एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखंड में स्टेट लेड मॉडल के तहत भारत नेट फेज-2 परियोजना की सैद्धांतिक स्वीकृति पूर्व में प्राप्त हो चुकी है।

उन्होंने परियोजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में ‘इंडिया एंटरप्राइजेज आर्किटेक्चर परियोजना’ की स्वीकृति प्रदान करने का भी अनुरोध किया। इससे कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि विभागों की कार्य प्रणाली के कम्प्यूटरीकरण में मदद मिल सकेगी।    

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एफटीएससीएस के गठन एवं इनके संचालन के लिए वांछित धनराशि उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से राज्य के 10 जनपदों के लिए 78 नोटरी पदों के सृजन पर सहमति प्रदान करने के साथ ही नैनीताल के लिए चार नोटरी पदों के सृजन के लिए भेजे गए प्रस्ताव को अनुमोदित करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed