फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Tirath singh rawat launches helpline number 14567 for Elderly

उत्तराखंड: एक फोन पर होगा बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान, सीएम ने किया हेल्पलाइन 14567 का शुभारंभ

Thu, 24 Jun 2021 07:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Jun 2021 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जरिये दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों की समस्या का समाधान हो सकेगा। वहीं, उन तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Tirath singh rawat launches helpline number 14567 for Elderly
हेल्पलाइन का शुभारंभ करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में अब एक फोन कॉल पर बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को आईटी पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जाने वाली उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सेवा 14567 का शुभारंभ कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जरिये दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों की समस्या का समाधान हो सकेगा। वहीं, उन तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में मिले 118 नए संक्रमित, तीन की मौत, 250 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एकांकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हेल्पलाइन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयुक्त मंच होगी। जिससे उन्हें भावनात्मक सहयोग भी मिलेगा।


टीका ही बचाएगा अभियान : नौकरी छोड़ मिशन टीकाकरण में जुटे चैन सिंह, ग्रामीणों को कर रहे जागरूक

वहीं, समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हेल्पलाइन से वरिष्ठजनों की समस्याओं का घर बैठे समाधान हो सकेगा। यह कॉल सेंटर ही नहीं बल्कि कनेक्ट सेंटर भी बनेगा। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों का व्यवहार कुशल हो। विभागीय अधिकारी भी इन पर निगरानी रखें।

अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड की ओर से इस योजना को शुरू किया गया है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक इस पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर प्रमुख सचिव एल फैनई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed