फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Pushkar singh dhami will Honour Sports Players with Mansi negi on 24 march

Uttarakhand: 24 मार्च को कई खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे सीएम धामी, मानसी को खेल कोटे से नौकरी देगी सरकार

Mon, 20 Mar 2023 06:55 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Mar 2023 06:55 PM IST
सार

मानसी नेगी को तीन अक्तूबर 2019 में सेंटर ऑफ एक्सलेंस के लिए चयनित किया गया। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें दो लाख 35 हजार की पुरस्कार राशि दी गई।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Pushkar singh dhami will Honour Sports Players with Mansi negi on 24 march
मानसी नेगी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

खेल विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार अग्रवाल के मुताबिक, एथलीट मानसी नेगी को शासनादेश होने पर खेल कोटे से नौकरी दी जाएगी। मानसी सहित करीब 70 खिलाड़ियों को 24 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरस्कृत करेंगे। इसके अलावा डीबीटी के माध्यम से मानसी को 8,87,500 रुपये की धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन


Golden Girl: ...तो उत्तराखंड से पलायन कर जाएगी स्वर्णिम प्रतिभा, मानसी ने नौकरी के लिए रेलवे में दिया ट्रायल
विज्ञापन


विभाग के संयुक्त निदेशक ने कहा कि राज्य में खिलाड़ियों के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मानसी नेगी को तीन अक्तूबर 2019 में सेंटर ऑफ एक्सलेंस के लिए चयनित किया गया। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए उन्हें दो लाख 35 हजार की पुरस्कार राशि दी गई। सेंटर ऑफ एक्सलेंस में प्रशिक्षक अनूप बिष्ट की देखरेख में उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019 में उन्हें 4,485 रुपये की खेल किट एवं वर्ष 2021 में 9,313 रुपये की खेल किट उपलब्ध कराई गई, लेकिन वर्ष 2020 में कोविड के कारण कॉलेज बंद होने की वजह से उन्हें खेल किट उपलब्ध नहीं कराई गई। विभाग के संयुक्त निदेशक ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के लिए टीए, डीए के रूप में उन पर 1,10,552 की धनराशि व्यय की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed