फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा- राज्य के ब्रांड एम्बेसडर होंगे मिस्टर खिलाड़ी, तस्वीरें

Mon, 07 Feb 2022 12:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 07 Feb 2022 12:15 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कई दिन से मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।  उनके साथ अभिनेत्री रकुलप्रीत भी शूटिंग के लिए पहुंचीं हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami meet with akshay kumar at dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अक्षय कुमार - फोटो : एएनआई

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अब उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर होंगे। उन्होंने सोमवार को देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को पहाड़ी टोपी पहनाई और पुष्प गुच्छ दिए।



उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे अक्षय
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने अक्षय कुमार को एक प्रस्ताव दिया है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में भी काम करेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने अक्षय कुमार को केदारनाथ मंदिर की प्रतिमूर्ति भी भेंट की।

इस दौरान अक्षय कुमार ने निकट भविष्य में उत्तराखंड में ही घर बना कर रहने की बात कही। उन्होंने अपने 31 साल के फिल्मी करियर में उत्तराखंड को सबसे खूबसूरत स्थान बताया। कहा कि वह यहां की नैसर्गिक सुंदरता से  प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी और अक्षय कुमार ने नाश्ते की टेबल पर उत्तराखंड के युवाओं, पर्यटन और अन्य विषयों पर विस्तार से बात की।

गौरतलब है कि अक्षय कुमार कई दिन से मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री रकुलप्रीत भी शूटिंग के लिए पहुंचीं हैं। पहाड़ों की रानी मसूरी में आए दिन फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्मी सितारों की आना लगा रहता है। कई सितारें यहां सुकून के पल बिताने के लिए भी पहुंचते हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी यहां की जा चुकी है। 

uttarakhand news: cm pushkar singh dhami meet with akshay kumar at dehradun
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अक्षय कुमार - फोटो : एएनआई
बॉलीव़ुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाले फिल्म की शूटिंग के लिए इन दिन पहाड़ों की रानी मसूरी पहुंचे हैं। उन्होंने मसूरी के बारलोगंज सहित कई अन्य लोकेशन में शूटिंग की।

 
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami meet with akshay kumar at dehradun
pushkar singh dhami, akshay kumar - फोटो : एएनआई
मसूरी में अक्षय कुमार के पहुंचने की खबर सुनते ही उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन अक्षय कुमार से नहीं मिल पाने के चलते फैंस निराश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami meet with akshay kumar at dehradun
pushkar singh dhami, akshay kumar - फोटो : एएनआई
मसूरी के बारलोगंज के मुख्य बाजार और सेंट जार्ज काॅलेज के अंदर फिल्म के कई दृश्य फिल्माए गए। फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह हैं।
विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami meet with akshay kumar at dehradun
अक्षय कुमार, रकुल प्रीत - फोटो : अमर उजाला
मसूरी में फिल्म की शूटिंग करीब एक हफ्ते तक चली। वहीं बीते दिनों मूसरी में हुई बर्फबारी में अक्षय कुमार और रकुलप्रीत ने खूब मस्ती की। दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी वीडियो भी साझा की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed