फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami inaugurated roadways depot in Bageshwar

Uttarakhand: सीएम धामी ने बागेश्वर में किया रोडवेज डिपो का उद्घाटन, 19 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी हुआ

Mon, 05 Sep 2022 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Sep 2022 12:02 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि इस डिपो से 21 बसें चलेगी। ये राज्य का 19वां डिपो है। इनमे विशिष्ट श्रेणी के यात्री निशुल्क यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami inaugurated roadways depot in Bageshwar
सीएम धामी ने बागेश्वर में किया डिपो का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर को जिला गठन के 25 साल बाद रोडवेज डिपो की सौगात मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास की मौजूदगी में बागेश्वर में रोडवेज डिपो का उद्घाटन किया। साथ ही सीएम ने बागेश्वर में 21.98 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बागेश्वर डिपो परिवहन निगम का 19वां डिपो है। राज्य में 1275 बसों का बेड़ा है। सीएम ने कहा कि बागेश्वर रोडवेज डिपो परिसर में प्रशासनिक भवन और कार्यशाला (वर्कशॉप) का निर्माण किया जाएगा। जल्द ही बागेश्वर डिपो से अन्य राज्यों के साथ ही कुमाऊं के अन्य क्षेत्रों के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। फिलहाल डिपो को 21 बसों का बेड़ा दिया गया है। डिपो परिसर में पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि परिवहन निगम में अब वेतन का कोई संकट नहीं है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से परिवहन निगम को उत्तर प्रदेश से परिसंपत्तियों के बंटवारे के रूप में 1.4 अरब रुपये मिले। इस रकम से कर्मचारियों को वर्ष 2022 तक के देयकों, बोनस के साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके हितलाभों का भुगतान किया जा रहा है। कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार रोडवेज की 100 और केमू की 50 बस लगाई गई। केवल दो महीने में निगम को 4.5 करोड़ का लाभ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रकम से परिवहन निगम को घाटे से उबारा जा रहा है। कहा कि प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे। प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी डिपो हाईटेक बनाए जाएंगे। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और संचालन भाजपा जिला महामंत्री डॉ. राजेंद्र परिहार व सुरेश कांडपाल ने किया। सांसद अजय टम्टा, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, कपकोट के क्षेत्र प्रमुख गोविंद सिंह दानू ने विचार रखे। इस मौके पर डीएम रीना जोशी, एसपी अमित श्रीवास्तव, परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन आदि मौजूद रहे। 


परिवहन व्यवस्था पुख्ता कर पर्यटन को लगाएंगे पंख: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुमाऊं के धार्मिक स्थलों के विकास के लिए परिवहन व्यवस्था को पुख्ता किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुसार टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन की ब्राडगेज सर्वे कराई जा रही है। इसके लिए 29 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जल्द ही रेल लाइन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा। 
 उन्होंने कहा कि कुमाऊं में बागनाथ, बैजनाथ, कोट भ्रामरी, जागेश्वर, कोटगाड़ी, पाताल भुवनेश्वर, हाट कालिका समेत अनेक धाम हैं। इन धामों तक पर्यटकों की पहुंच बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने के लिए भारत माला परियोजना के तहत सिमली-ग्वालदम-कपकोट-शामा-लीती होते हुए मुनस्यारी तक 288 किमी लंबी डबल लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली है। अब केंद्र सरकार ने पर्वत माला योजना लागू की है। इसके तहत पहाड़ में सड़कों के विकास के साथ ही रोपवे का निर्माण किया जाएगा।

क्रिकेटर धपोला को प्रोत्साहित किया जाएगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड रणजी टीम के खिलाड़ी दीपक धपोला को प्रोत्साहित करने की घोषणा की है। बागेश्वर के दीपक धपोला का दलीप ट्राफी के लिए चयन हुआ है। वह मध्य क्षेत्र से खेलेंगे। सीएम ने क्रिकेटर दीपक धपोला की मां भाजपा नेत्री नीमा धपोला को विश्वास दिलाया कि सरकार राज्य के होनहार क्रिकेटर दीपक धपोला को प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। 

मीडिया से बनाई दूरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार के गरुड़ दौरे के साथ ही रविवार के बागेश्वर भ्रमण में भर्ती घोटालों का कोई जिक्र नहीं किया। सीएम ने गरुड़ के बाद बागेश्वर में भी पत्रकारों से दूरी बनाए रखी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मीडिया कर्मी सीएम से बातचीत के लिए आगे बढ़े लेकिन, मुख्यमंत्री धामी बगैर पत्रकारों से बात किए आगे बढ़ गए। गरुड़ के डंगोली में शनिवार की रात सीएम से वार्ता करने जा रहे मीडिया कर्मियों से सीएम के सुरक्षा कर्मियों ने धक्कामुक्की तक की।  

बागेश्वर में धनाढ्य लोगों की कमी नहीं

रोडवेज डिपो के उद्घाटन के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बागेश्वर में धनाढ्य लोगों की कोई कमी नहीं है। बागेश्वर में एक साल के भीतर 1444 वाहनों का पंजीकरण हुआ। बागेश्वर में हर महीने 150 लोग वाहनों का पंजीकरण करा रहे हैं।

बागनाथ गली में चखा जलेबी का स्वाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागनाथ मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण के लोकार्पण से लौटते समय कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया के साथ बागनाथ गली में जलेबी का स्वाद चखा।

विभिन्न संगठनों ने सौंपे ज्ञापन

-पर्वतीय कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा बल्लभ भट्ट, महासचिव संजय नेगी के नेतृत्व में ठेकेदारों ने रॉयल्टी में पांच गुना की बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की। पर्वतीय क्षेत्रों में रॉयल्टी दर के 50 प्रतिशत देय को लागू करने और देयकों में खनिज फाउंडेशन न्यास के लिए काटी जा रही 25 प्रतिशत की रॉयल्टी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग की। 
-प्राधिकरण हटाओ मोर्चा के अध्यक्ष प्रमोद मेहता ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण और बागेश्वर महायोजना 2031 को पूर्ण रूप से निरस्त करने की मांग की।
- कोविड उपनल कर्मचारियों ने तत्काल नियुक्ति देने और भविष्य में स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों में समायोजन करने की मांग की। 
-बागेश्वर-टनकपुर रेल निर्माण संघर्ष समिति ने रेल लाइन की सर्वे का कार्य पूरा कर जल्द रेल लाइन का निर्माण कराने की मांग की। -पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र सिंह रावल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने एक अक्तूबर 2005 से लागू नई पेंशन प्रणाली को निरस्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। -माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कैलाश अंडोला के नेतृत्व में शिक्षकों ने ने सीएम को ज्ञापन देकर अशासकीय विद्यालयों में भी शासकीय स्कूलों की भांति निशुल्क पुस्तकें और अन्य सुविधाएं देने समेत 16 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। 
-वरिष्ठ नागरिक कल्याण न्यास के पदाधिकारियों ने जिले में स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योगों के लिए सिडकुल की स्थापना करने की मांग की। 
-उत्तराखंड क्रांति दल के पदाधिकारियों ने जिले में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed