फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: cm Pushkar Singh Dhami attended e-chintan session, union ministers also present

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ई चिंतन सत्र में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री भी रहे मौजूद

Sun, 18 Jul 2021 01:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 18 Jul 2021 01:17 PM IST
सार

डॉ. एस जयशंकर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की क्षमताओं को पहचाना है और माना भी है। भारत की छवि अब केवल मार्केट की नहीं, बल्कि सशक्त राष्ट्र की बनी है जो कि न केवल स्वाभिमान के साथ अपनी सुरक्षा में सक्षम है।

विज्ञापन
uttarakhand news: cm Pushkar Singh Dhami attended e-chintan session, union ministers also present
पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 'पंचम राष्ट्रीय ई-चिंतन सत्र' में शामिल हुए। रविवार को आयोजित इस वर्चुअल चिंतन सत्र में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने 'हमारी विदेश नीति और उपलब्धियां' विषय पर बात की। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने पिछले वर्षों में भारतीय विदेश नीति में आए बदलावों और इसके प्रभाव की जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया ने भारत की क्षमताओं को पहचाना है और माना भी है। भारत की छवि अब केवल मार्केट की नहीं, बल्कि सशक्त राष्ट्र की बनी है जो कि न केवल स्वाभिमान के साथ अपनी सुरक्षा में सक्षम है। बल्कि अन्य देशों की मदद को भी तत्पर है। भारत की बड़े देशों के साथ समानता के आधार पर साझेदारी बनी है।
विज्ञापन


कहा कि दुनिया ने नये भारत की नयी डिप्लोमेसी देखी है। भारतीय संस्कृति को ग्लोबल स्तर पर ले जाने में सफलता मिली है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस इसका उदाहरण है। क्लाईमेट चेंज, आतंकवाद, काला धन पर मजबूती से जरूरी कार्रवाई करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ तैयार किया है। कोविड के दौरान भारत की छवि स्वयं के साथ दुनिया का ख्याल रखने वाले देश की बनी है। चीन के साथ गतिरोध के समय हमारी प्रतिक्रिया से दुनिया समझ गयी है कि  भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है।


प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारी विदेश नीति में दूसरे देशों में रह रहे भारतीयों की चिंता भी रखी गई है। बाहर जाने वाले हमारे छात्रों, कामगारों, पर्यटकों, व्यवसायियों के हितों की रक्षा की गई है। भारतीय दूतावासों के माइंडसेट में परिवर्तन आया है। पासपोर्ट और वीजा की प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। भारत की महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय संगठनों में प्रभावशाली भूमिका बढ़ी है। भारत अनेक प्रोजेक्टों के माध्यम से पड़ोसी देशों की प्रगति में सहायता कर रहा है। 

इस वर्चुअल चिंतन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अनेक केन्द्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed