फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News, CM Pushkar Singh Dhami and BJP President Kaushik doing E-Samwad with 11 thousand booths workers

उत्तराखंड: सीएम धामी और भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने 11 हजार बूथों से किया ई संवाद 

Tue, 10 Aug 2021 02:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Aug 2021 02:49 PM IST
सार

बता दें कि पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिकों की तैनाती से पहले उन्हें चुनावी मंत्र देगी। इसके लिए पहले ही तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News, CM Pushkar Singh Dhami and BJP President Kaushik doing E-Samwad with 11 thousand booths workers
बूथ कार्यकर्ताओं से ई संवाद करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए बूथ प्रबंधन के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश के करीब 11 हजार बूथों से ई संवाद किया। इस दौरान सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को लेकर फीडबैक लिया और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंकने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


उत्तराखंड: आज दिल्ली में कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी
विज्ञापन


वहीं, पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर पूर्णकालिकों की तैनाती से पहले उन्हें चुनावी मंत्र देगी। इसके लिए ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में पूर्णकालिकों की कार्यशाला होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चुनावी तैयारी में जुटी भाजपा का जोर अब बूथ प्रबंधन पर है। पार्टी की रणनीति न सिर्फ 11 हजार बूथों तक अपना सांगठनिक नेटवर्क तैयार करने की है, बल्कि बूथ अध्यक्षों को उन जानकारियों और सूचनाओं से लैस करने की है, जो पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक मोर्चे पर उतरे। 'विकास की बात बूथ के साथ' कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं से संवाद किया और केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और लोकहित के निर्णयों को साझा किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से फीड बैक भी लिया। 

सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों से किया संवाद 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हिला स्वयं सहायता समूहों से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूहों को और मजबूती दी जाएगी। समूहों को उनके उत्पादों की अच्छी कीमत मिल सके, इसके लिए जरूरी है कि मांग आधारित उत्पादन किया जाए। कोशिश की जाएगी कि समूहों का टाईअप बड़ी कंपनियों से हो। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed