फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami admits that many families running on pension in state

उत्तराखंड: बेरोजगारों की बढ़ती फौज से चिंतित सीएम ने माना- पेंशन के सहारे चल रहे कई परिवार

Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधम सिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा (ऊधम सिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 PM IST
सार

अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह पहली बार 2014 में जब वह विधायक बने थे। तब उन्हें क्षेत्र में बेरोजगारी को लेकर चिंता लगी रहती थी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh dhami admits that many families running on pension in state
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीमांत क्षेत्र में बढ़ रही बेरोजगारों की फौज को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि महिला स्वयं सहायता समूह की तर्ज पर युवाओं को भी स्वरोजगार की ओर प्रेरित किया जाएगा। क्षेत्र में सिडकुल स्थापित करने के लिए वह प्रयासरत हैं। इसके लिए जमीन की तलाश की जा रही है। उन्होंने माना कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के घर-परिवार सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन के सहारे चल रहे हैं। 

विज्ञापन


सीएम धामी अपने विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को खटीमा पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को खटीमा फाइबर फैक्टरी के गेस्ट हाउस में अनौपचारिक बातचीत में कहा कि वह पहली बार 2014 में जब वह विधायक बने थे। तब उन्हें क्षेत्र में बेरोजगारी को लेकर चिंता लगी रहती थी। वह चाहते थे कि उद्योगों में 70 प्रतिशत क्षेत्रीय बेरोजगारों को रोजगार मिले।
विज्ञापन


इस प्रयास में उन्हें कुछ सफलता तो मिली लेकिन अब वह चाहते हैं कि तराई में अन्य बड़े उद्योगों की तर्ज पर उद्योग कल-कारखाने स्थापित हों। हालांकि इसके लिए भूमि समस्या बनी हुई है। शासन स्तर पर अधिकारियों से यह प्रयास कराए जा रहे हैं नया सिडकुल स्थापित करने के लिए भूमि की व्यवस्था हो जाए। धामी ने माना कि बेरोजगारों की तुलना में सरकारी नौकरियां काफी कम हैं। सेवानिवृत्त सैनिकों या अन्य विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन के सहारे बहुत से परिवारों की गुजर बसर चल रही है। उनके बाद क्या होगा, यह बड़ा सवाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला समूहों को और अधिक मजबूत किया जाएगा 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला समूहों को और अधिक विकसित किया जाएगा। उन्हें स्वरोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस रक्षाबंधन पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1-1 हजार रुपये की धनराशि उपहार के रूप में दी जाएगी। 

मुख्यमंत्री धामी यहां रक्षाबंधन मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह अपने निवास नगरा तराई पर आमजन की समस्याएं सुनीं। इससे पहले स्थानीय मंदिर में शीश नवाकर प्रदेश के अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की। बाद में महिला मोर्चा की ओर से सराफ पब्लिक स्कूल के सभागार में आयोजित रक्षाबंधन मिलन समारोह में शिरकत की। जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान विभिन्न संगठनों की महिलाओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने सीएम धामी को राखी बांधकर महिलाओं के उत्थान की कामना की। सीएम ने कहा कि एक सैनिक के पुत्र को प्रधानमंत्री ने यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसको बखूबी सुशासन के साथ आगे बढ़ाएंगे। पहले अधिकारी सुनते नहीं थे। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था में फेरबदल किया गया। अधिकारी अब जनता की समस्याओं के प्रति जबावदेह रहेंगे। पटवारी, ग्राम सेवक, वीडीओ, तहसीलदार अब अपने कार्य के प्रति उत्तरदायी हैं। उत्तराखंड को प्रत्येक क्षेत्र में देश का नंबर एक स्थान दिलाना चाहते हैं। 

सीएम ने कहा कि कक्षा 10-12 के छात्र-छात्राओं को मोबाइल टेब दिया जाएगा, जिनसे उनकी शिक्षा में और सुधार होगा। आशाओं के हित में भी सरकार कार्य कर रही है। खटीमा क्षेत्र के विकास में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। विकास के मामले में खटीमा अग्रणी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष धाना भंडारी और संचालन अंजू भट्ट व पूनम राणा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed