{"_id":"6117898f8ebc3ee07a1b9229","slug":"uttarakhand-news-cm-pushkar-dhami-honoured-gallantry-awardees-announced-exemption-in-house-tax-for-garhi-cantt-ex-servicemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं का किया सम्मान, की ये बड़ी घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं का किया सम्मान, की ये बड़ी घोषणा
Sat, 14 Aug 2021 07:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:35 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून के कैंट क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों को नगर निगम की तर्ज पर हाउस टैक्स में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
gallantry awardees
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कैंट क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों को भी अब नगर निगम की तर्ज पर हाउस टैक्स में छूट मिलेगी। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सब-एरिया की ओर से आयोजित गैलेंट्री अवॉर्ड विजेताओं के सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाउस टैक्स में छूट की घोषणा की। पूर्व सैनिक वर्षों से हाउस टैक्स में छूट की मांग उठा रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुद भी सैनिक पुत्र हैं। सैनिकों की समस्याओं और मजबूरियों से वह पूरी तरह से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान कर वह खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, देश में सैनिकों का मनोबल और सम्मान बढ़ा है। पहले सैनिक युद्ध के मैदान में जीतता था और टेबल पर हार जाता था, लेकिन आज मैदान और टेबल पर भी जीतता है।
विज्ञापन
कहा कि सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग एक रैंक, एक पेंशन का मसला हो या शहीद होने पर पूरे सम्मान के साथ सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था हो केंद्र सरकार की ओर से हमेशा से सैनिकों के सम्मान के प्रति कार्य किया गया है।
विज्ञापन
वहीं, राज्य सरकार ने पदक विजेताओं की सम्मान राशि में बढ़ोतरी, द्वितीय विश्व युद्ध की विधवाओं के पेंशन में बढ़ोतरी, पूर्व सैनिकों, आश्रितों को स्वावलंबन बनाने के लिए छह माह का प्रशिक्षण और अब एनडीए और सीडीएस परीक्षा की तैयारी के लिए 50 हजार की सहायता की व्यवस्था की है।
साथ ही सैनिकों के सम्मान में देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाया जा रहा है। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, आईएमए कमांडेंट ले. जनरल हरिन्द्र सिंह, जीओसी सब-एरिया मेजर जनरल संजीव खत्री सहित बड़ी संख्या में सेवारत, पूर्व सैनिक मौजूद रहे।