फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News CM Dhami is strict in matter of tiger skin said will take action against NSA and gangsters

Uttarakhand: बाघों की खाल के मामले में सीएम धामी सख्त, कहा- एनएसए और गैंगस्टर में करेंगे कार्रवाई

Sun, 15 Oct 2023 10:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Oct 2023 10:50 PM IST
सार

दो दिन पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दौरा करने के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पोचिंग को लेकर हमारी सरकार गंभीर है। धामी ने कहा कि हमारे पास सभी के बाघों का डाटा है।

विज्ञापन
Uttarakhand News CM Dhami is strict in matter of tiger skin  said will take action against NSA and gangsters
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में बाघ सुरक्षित हैं। पिछले दिनों प्रदेश में बाघों की जो खालें पकड़ी गई हैं, उनके बारे में चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन को विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि वह बाघ हमारे जंगलों के निकले तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पोचिंग करने वालों पर और इसका धंधा करने वाले लोगों पर गैंगस्टर, एनएसए जैसे सख्त कानून लगाने में भी संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय में सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर भी काम कर रही है।

विज्ञापन


दो दिन पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दौरा करने के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पोचिंग को लेकर हमारी सरकार गंभीर है। धामी ने कहा कि हमारे पास सभी के बाघों का डाटा है। विभाग इस संबंध में पड़ताल कर रहा है। निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम धामी ने कहा कि गृह मंत्री के उत्तराखंड दौरे के दौरान उन्होंने वन कर्मियों को सशस्त्र ट्रेनिंग दिए जाने का सुझाव दिया है। समय के साथ-साथ हमें जंगल की सुरक्षा करने के लिए अपग्रेड होना जरूरी है।
विज्ञापन


वैश्विक निवेशक सम्मेलन: रोड शो के लिए कल दुबई पहुंचेंगे सीएम धामी, कहा- 30 हजार करोड़ के निवेश पर होगा करार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि पिछले दिनों अमर उजाला ने यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया था कि जब उत्तराखंड में बाघों का शिकार नहीं हो रहा है तो इतनी खालें कहां से पकड़ी जा रही हैं। ऐसी खबरें भी आई हैं कि बाघों का शिकार उत्तराखंड में हुआ है और उनकी खाल और अंग नेपाल के रास्ते चीन के बाजार में पहुंचाए जा रहे हैं। पिछले दिनों बाघों की खाल के साथ ही हाथी दांत भी अपराधियों से मिले हैं।

मैं टाइगर स्टेट का पहला सेवक, पहला रखवाला: धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड 540 बाघों के साथ देश में तीसरे स्थान पर है। इनकी सुरक्षा और संरक्षण की जिम्मेदारी भी हमारी है। बकौल धामी, मैं इस टाइगर स्टेट का पहला सेवक हूं। पहला रखवाला हूं। मेरे सैकड़ो फॉरेस्ट के सुरक्षा कर्मी टाइगर सेफ्टी के लिए दिन रात पहरा देते हैं कि कोई शिकारी यहां जंगलों में न घुस पाए, मेरा दायित्व बनता है कि मैं उनका हौंसला बढ़ाऊं।

जंगलों से हटाए 501 अवैध अतिक्रमण
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे जंगलों में पर्यटक यहां टाइगर देखने आते हैं। हमने ऐसे अतिक्रमण हटा दिए, जो जमीन जिहाद के नाम पर कब्जे कर रहे थे। देवभूमि के जंगलों से ही ऐसे 501 अवैध धार्मिक अतिक्रमण चिह्नित करते हुए हटाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed