फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Global Investors Conference 2023 CM Dhami said 30 thousand crores Rupees MOU will be Done in Dubai road Show

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: रोड शो के लिए कल दुबई पहुंचेंगे सीएम धामी, कहा- 30 हजार करोड़ के निवेश पर होगा करार

Sun, 15 Oct 2023 10:34 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए।

विज्ञापन
Global Investors Conference 2023 CM Dhami said 30 thousand crores Rupees MOU will be Done in Dubai road Show
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में दिसंबर में होने वाले वैश्विक निवेशक सम्मेलन के रोड शो के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दुबई पहुंचेंगे। 17 और 18 अक्तूबर को दुबई और अबुधाबी में पर्यटन और सेवा क्षेत्र के बड़े निवेशकों के साथ बैठक कर निवेशकों को प्रदेश सरकार की प्रोत्साहन नीतियों और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन


दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए। सोमवार को सीएम दुबई के लिए उड़ान भरेंगे। निवेशक सम्मेलन के लिए दुबई और अबुधाबी में निवेशकों के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन


Uttarakhand: 167 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सुपरवाइजर के पदों पर हुआ चयन, सीएम धामी देंगे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार दुबई रोड शो में पर्यटन, आतिथ्य, हेल्थ वेलनेस क्षेत्र में बड़े निवेश पर करार कर सकती है। लंदन में हुए रोड शो से निवेशकों के रुझान को लेकर सरकार काफी उत्साहित है। लंदन और बर्मिंघम में सरकार ने 19,500 करोड़ रुपये के निवेश पर एमओयू किए थे।

अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर हो चुका एमओयू

वैश्विक निवेशक सम्मेलन के लिए अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश पर एमओयू हो चुका है। लंदन, बर्मिंघम और दिल्ली में हुए रोड शो में निवेशकों के साथ निवेश पर करार किया गया। सरकार ने निवेशक सम्मेलन के लिए 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। सम्मेलन से पहले लगभग 30 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की रणनीति बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed