फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : chief minister trivendra singh rawat give permission to high level commission for sainya dham

सैन्य धाम के निर्माण में अब आएगी तेजी, उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय समिति के गठन को मंजूरी

Wed, 17 Feb 2021 12:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Feb 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : chief minister trivendra singh rawat give permission to high level commission for sainya dham
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

प्रदेश सरकार ने सैन्य धाम के निर्माण को गति देने के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने समिति के गठन को मंजूरी दी। इसी के साथ ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था घोषित किया गया है और सैन्य धाम के निर्माण कराने का जिम्मा सैनिक कल्याण विभाग को सौंपा गया है। उपनल मुख्यालय भी यहीं बनेगा।

विज्ञापन


दून के पुरकुल गांव में प्रदेश सरकार सैन्य धाम का निर्माण कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ दिन पहले ही इसका शिलान्यास किया था और कहा था कि यह सैन्य धाम अपने आप में अनूठा होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की। 
विज्ञापन


 बताया गया कि अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण व पुनर्वास विभाग की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस उच्च स्तरीय समिति के गठन पर विचार किया गया था। तय किया गया कि समिति में मुख्यमंत्री के सैन्य और सीमांत क्षेत्र सुरक्षा विकास के सलाहकार विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव सैनिक कल्याण, सचिव वित्त, जिलाधिकारी देहरादून, अपर सचिव सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक उपनल, प्रबंध निदेशक ब्रिडकुल को सदस्य बनाया गया है। निदेशक सैनिक कल्याण इस समिति के सदस्य सचिव होंगे। 

अधिकारियों के मुताबिक उच्च स्तरीय समिति को तकनीकी और अन्य परामर्श के लिए जरूरत के अनुसार समय-समय पर अन्य विभागों के अधिकारियों को सदस्यों के रूप में बैठक में आमंत्रित करने का अधिकार दिया गया है।


यह भी साफ कर दिया गया कि सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ही सैन्य धाम का निर्माण कराएगा। सैन्य धाम के निर्माण के लिए ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था के रूप में नामित किया गया है। सैन्य धाम में ही उपनल के कार्यालय भवन मुख्यालय का निर्माण के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed