फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : chief minister returned from delhi now challenge of implementing proposals

उत्तराखंड : दिल्ली से देहरादून लौटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, अब प्रस्तावों पर अमल की चुनौती

Thu, 17 Jun 2021 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Jun 2021 02:32 PM IST
सार

इस बार मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास पूरे होमवर्क के साथ गए थे। जिस मंत्री के दरवाजे पर उन्होंने दस्तक दी, उनके पीछे राज्य के आलाधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।

विज्ञापन
uttarakhand news : chief minister returned from delhi now challenge of implementing proposals
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास से लौट आए हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के सभी प्रमुख मंत्रियों के दरवाजे पर दस्तक दी और कई मंत्रियों से लंबित प्रस्तावों पर हामी भी भरवाई। लेकिन असल चुनौती मंजूर प्रस्तावों को जमीन उतारने की है। सरकार के पास वक्त बहुत ज्यादा नहीं है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस बार मुख्यमंत्री दिल्ली प्रवास पूरे होमवर्क के साथ गए थे। जिस मंत्री के दरवाजे पर उन्होंने दस्तक दी, उनके पीछे राज्य के आलाधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। दो चरणों के प्रवास में मुख्यमंत्री ने सड़क, कृषि, वन व पर्यावरण, उद्योग, नागरिक उड्डयन, रेल, पशुपालन, संचार, खेल से संबंधित प्रस्तावों पर केंद्रीय मंत्रियों से हामी भरवाई। कुछ मसलों पर धनराशि जारी करने पर केंद्रीय मंत्रियों ने सहमति दी तो कुछ में सैद्धांतिक मंजूरी मिली।
विज्ञापन


दिल्ली से लौटने के बाद अब मुख्यमंत्री के सामने सबसे बड़ी चुनौती केंद्रीय मंत्रियों से मंजूर प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने की है। सरकार के पास बामुश्किल पांच से छह महीने का समय है। जून और जुलाई का महीना मानसून की तैयारी में निपट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर, अक्तूबर और नवंबर महीने काम के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों के भी होंगे। यही वजह है कि मुख्यमंत्री कार्यालय आलाधिकारियों की एक टीम बनाने जा रहा है जो मंजूर प्रस्तावों पर लगातार समीक्षा करेंगे और उन्हें जमीन पर उतारने में जुटेंगे।


जल्द बंट सकती हैं दायित्वों की रेवड़ियां
प्रदेश सरकार में जल्द ही दायित्वों की रेवड़ियां बंट सकती है। पार्टी के नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की दायित्व पर नजर लगी है। प्रदेश संगठन भी इस बारे में संकेत साफ कर चुका है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद दायित्वों के आवंटन की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed