फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will start free tablet scheme today

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने की निशुल्क टैबलेट योजना की शुरुआत, 2.75 लाख छात्रों को मिली सौगात

Sat, 01 Jan 2022 01:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 01 Jan 2022 01:40 PM IST
सार

माध्यमिक शिक्षा के करीब एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की धनराशि दी जा चुकी है। 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राएं इससे अपनी मनपसंद के टैबलेट खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news: Chief Minister Pushkar Singh Dhami will start free tablet scheme today
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड की सौ छात्राओं को टैबलेट देकर निशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना की शुरुआत की। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग से करें। देहरादून के साथ ही यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए गए। योजना के तहत माध्यमिक और उच्च शिक्षा के दो लाख 65 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।  

विज्ञापन


उत्तराखंड: छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने के लिए 190.81 करोड़ मंजूर, शासनादेश जारी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा उनके लिए टैबलेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी वे बच्चों के बीच जाते हैं, तो उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सबको समय का सदुपयोग करना होगा। विकल्प रहित संकल्प के साथ सबको जीवन में आगे बढ़ना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक युवा देश है। देश की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। राज्य में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार हरसंभव प्रयास कर रही हैं। डिजिटल लर्निंग के तहत राज्य के 500 स्कूलों में  वर्चुअल कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 600 अन्य स्कूलों में भी शीघ्र ये सेवाएं शुरू की जाएंगी। राज्य के 709 राजकीय विद्यालयों में 1418 स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं, यह कार्य 15 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

सीएम ने की घोषणा, जीजीआईसी में बनेगा ऑडिटोरियम 

राजकीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी निशुल्क बैग एवं जूते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्रहित में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाई गई है। शिवानंद नौटियाल राज्य योग्यता छात्रवृत्ति की धनराशि को प्रतिमाह 250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है। लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 100 की गई है। श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति की धनराशि भी 150 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये की गई है। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 12वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 2500 रुपये की छात्रवृत्ति पांच साल तक दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोविड के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोविड एप्रोप्रिएट विहेवियर का पालन जरूर करें। कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा पूरी तैयारी की गई है, लेकिन इससे बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। कार्यक्रम में सचिव शिक्षा आर मीनाक्षी सुंदरम, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, निदेशक एससीईआरटी आरके कुंवर, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल कुमार सती, प्रधानाचार्य प्रेमलता बौड़ाई आदि मौजूद रहे। 

जीजीआईसी राजपुर रोड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्कूल में ऑडिटोरियम बनाए जाने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि प्रदेश में करीब दो लाख 65 हजार छात्र-छात्राओं को निशुल्क टैबलेट के लिए डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। इसमें माध्यमिक शिक्षा के एक लाख 60 हजार छात्र-छात्राएं हैं। जबकि एक लाख पांच हजार से छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा के हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed