फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Changing land use of agricultural land will be cheaper now

उत्तराखंड: कृषि भूमि का लैंड यूज बदलना होगा सस्ता, बनाए जाएंगे तीन स्लैब

Thu, 28 Oct 2021 10:00 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 28 Oct 2021 10:00 PM IST
सार

बैठक में आवास विभाग में कृषि भूमि से अकृषि भूमि परिवर्तन दर की अधिकता को देखते हुए इसे कम करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Changing land use of agricultural land will be cheaper now
जमीन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में कृषि भूमि से अकृषि भूमि में भू-परिवर्तन की दरें काफी कम होने जा रही हैं। बृहस्पतिवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री बंशीधर भगत ने बैठक के दौरान यह निर्णय लिया। विधानसभा स्थित सभा कक्ष में मंत्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में विभाग की समीक्षा बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में आवास विभाग में कृषि भूमि से अकृषि भूमि परिवर्तन दर की अधिकता को देखते हुए इसे कम करने का निर्णय लिया गया है। पहले यह दर लगभग 200 प्रतिशत थी, जिसे अब तीन स्लैब पांच प्रतिशत, दस प्रतिशत और 15 प्रतिशत के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में स्मार्ट सिटी योजना की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि गतिमान कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। अमृत योजना की समीक्षा करते हुए कार्य प्रगति में संतोष व्यक्त किया गया। 151 योजना के लिए भारत सरकार से 553 करोड़ की रकम प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकेे सापेक्ष 81 योजना का कार्य पूरा किया जा चुका है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत भी मंत्री ने कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मद में 89 करोड़ की मांग की गई थी, जिसके सापेक्ष 112 करोड़ प्राप्त हुआ है।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत 91 नगर पंचायत में से कुल 88 नगर निकाय में काम शुरू कर दिया गया है। बैठक में सचिव, शैलेश बगोली, अपर सचिव विनोद सुमन, अपर सचिव सुरेंद्र नारायण पांडेय, वीसी एमडीडीए बृजेश संत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed