फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand news chamoli DM Order to suspend AE give me information in meeting about Work

Uttarakhand: बैठक में बोले एई, काम पूरा...डीएम ने जांच कराई तो निकला अधूरा, दिए निलंबन के निर्देश

Mon, 13 Jan 2025 09:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2025 09:24 PM IST
सार

डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़क दुर्घटना वाले स्थानों पर किए कार्यों की जानकारी ली। लोनिवि कर्णप्रयाग और लोनिवि थराली के सहायक अभियंताओं ने बताया, सड़क सुरक्षात्मक कार्य पूरा कर लिए हैं। लेकिन जांच में वह अधूरे पाए गए।

विज्ञापन
Uttarakhand news chamoli DM Order to suspend AE give me information in meeting about Work
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

डीएम संदीप तिवारी ने सोमवार को कलक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में दो सहायक अभियंताओं ने सड़क सुरक्षा कार्य पूरा होने का दावा किया तो डीएम ने पटवारी को मौके पर जांच के लिए भेज दिया, मगर मौके पर कार्य पूरा नहीं मिला। इस पर डीएम ने गलत जानकारी देने पर दोनों सहायक अभियंताओं के खिलाफ निलंबन के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने हिदायत दी कि खराब सड़क के कारण यदि कोई वाहन दुर्घटना होती है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़क दुर्घटना वाले स्थानों पर किए कार्यों की जानकारी ली। लोनिवि कर्णप्रयाग और लोनिवि थराली के सहायक अभियंताओं ने बताया, सड़क सुरक्षात्मक कार्य पूरा कर लिए हैं।
विज्ञापन


डीएम ने बैठक से ही संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेजकर भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन में नंदप्रयाग-नंदानगर और देवाल-रूपकुंड मार्ग के दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य होना नहीं मिले। डीएम ने गलत जानकारी देने पर दोनों एई का स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय स्तर पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Nikay Chunav: 23 जनवरी को उत्तराखंड में रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सभी राजकीय और निजी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

हिदायत दी कि मजिस्ट्रेटी जांच और संयुक्त निरीक्षण में दुर्घटना वाले स्थानों पर जो कमियां हैं उनको दूर करें। निर्देश दिए कि संकरे मार्ग, भूस्खलन क्षेत्र, अन्य संवेदनशील, आबादी और विद्यालय वाले क्षेत्रों में क्रश बैरियर और साइनेज लगाएं। चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट के शेष कार्य तत्काल पूरा करें।

एसडीएम, पुलिस और परिवहन विभाग को सघन चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हाईवे से चिह्नित अतिक्रमण हटाएं
डीएम ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले हाईवे पर सभी चिह्नित अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने हाईवे के मलबे को डंपिंग जोन में ही निस्तारित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed