फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News challenge of operating hospital for the state first homeopathic medical college

Uttarakhand: पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल संचालन की चुनौती, मान्यता के लिए ये शर्त जरूरी

Sat, 04 Jul 2026 05:31 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 04 Jul 2026 05:31 PM IST
सार

उत्तराखंड में अभी तक होम्योपैथिक चिकित्सा में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है, जिससे युवाओं को बीएचएमएस कोर्स के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के लिए अस्पताल संचालन की चुनौती बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News challenge of operating hospital for the state first homeopathic medical college
अस्पताल (प्रतीकात्मक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य का पहला राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को अगले साल से शुरू करने के लिए अस्पताल संचालन की चुनौती है। मान्यता के लिए कम से कम एक साल तक अस्पताल में ओपीडी व आईपीडी की सेवाएं संचालित होनी अनिवार्य हैं। यदि जल्द ही अस्पताल शुरू नहीं होता है तो 2027 में मान्यता का पेच फंस सकता है।

विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय हर्रावाला के समीप 71 करोड़ की लागत से प्रदेश का पहला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। अब तक मेडिकल कॉलेज भवन का 30 प्रतिशत काम हो चुका है। निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था पेयजल निगम के माध्यम से किया जा रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने वर्ष 2027 में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज को शुरू करने का लक्ष्य रखा है लेकिन इसमें चुनौती अस्पताल संचालन की है। हर्रावाला के आसपास होम्योपैथिक चिकित्सालय नहीं है। मेडिकल कॉलेज की मान्यता के लिए अनिवार्य है कि एक साल से अस्पताल में ओपीडी व आईपीडी की सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। ऐसा न होने से मान्यता के लिए 2028 तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 सीटों से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज

प्रदेश में अभी तक होम्योपैथिक चिकित्सा में कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है, जिससे युवाओं को बीएचएमएस कोर्स के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद युवाओं को दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। नए डॉक्टर मिलने से प्रदेश में होम्योपैथिक चिकित्सा का विस्तार होगा।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  क्यूआर कोड स्कैन करके सीधे परीक्षा केंद्र की मिलेगी लोकेशन, UKPSC ने तैयार किया सिस्टम

होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का काम अगले साल पूरा करने का लक्ष्य है। केंद्र सरकार से 30 करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है। अस्पताल संचालन के लिए आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जगह उपलब्ध कराने के लिए बात की गई। अस्पताल के लिए कम से तीन से चार कमरों की जरूरत है। कार्यदायी संस्था को भी छह माह के भीतर निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में अस्पताल भवन को तैयार करने के लिए कहा गया है, जिससे समय पर अस्पताल संचालित किया जा सके। -डॉ. जेएल फिरमाल, निदेशक, होम्योपैथिक विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed