फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Challenge in High Court to open schools during Covid period

उत्तराखंड: कोविड काल में स्कूल खोलने को हाईकोर्ट में चुनौती, चार अगस्त को होगी सुनवाई

Tue, 03 Aug 2021 12:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

हरिद्वार निवासी विजय पाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने आधी-अधूरी तैयारी व बिना प्लानिंग के कोविड काल में स्कूल खोल दिए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Challenge in High Court to open schools during Covid period
नैनीताल हाईकोर्ट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नैनीताल हाईकोर्ट में 2 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोले जाने के कैबिनेट के निर्णय के विरुद्ध दायर जनहित याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि याचिका में सरकार की ओर से स्कूल खोलने को लेकर जारी एसओपी को चुनौती नहीं दी गई है। याचिका 29 जुलाई को दाखिल की गई, जबकि सरकार ने 31 जुलाई को एसओपी जारी की। जिसके बाद कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका में संशोधन की अनुमति देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए चार अगस्त की तिथि नियत की है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। हरिद्वार निवासी विजय पाल ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि सरकार ने आधी-अधूरी तैयारी व बिना प्लानिंग के कोविड काल में स्कूल खोल दिए हैं। याचिका में कहा कि विशेषज्ञों ने कोविड की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की संभावना जताई है और  तमाम अभिभावक भी आशंकित हैं।
विज्ञापन


कहा कि राज्य में वयस्कों के लिए ही स्वास्थ्य सेवाओं का अभाव है। बच्चों के लिए तो सुविधाओं का और भी बुरा हाल है। ऐसे में सरकार के स्कूल खोलने के निर्णय से बच्चों का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद कमी है। यदि बच्चे संक्रमित हो गए तो स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के साथ अभिभावकों की कमजोर माली हालत से भी स्थितियां बिगड़ेंगी। याचिकाकर्ता ने सरकार के निर्णय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन 44 फीसदी बच्चे पहुंचे स्कूल, कई स्कूल रहे बंद

प्रदेेश में सोमवार से नौंवी से 12 वीं तक के स्कूल खुल गए। पहले दिन 44 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे। इसमें सबसे कम देहरादून जिले में मात्र 20 फीसदी तो हरिद्वार में 24 फीसदी बच्चे पहुंचे। जबकि रुद्रप्रयाग जिले में सबसे अधिक 80 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे।

प्रदेेश में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी, उत्तरकाशी, टिहरी और चमोली में नौंवी से 12 वीं तक के सभी सरकारी स्कूल खुले। जबकि देहरादून में 222 में से मात्र 100 स्कूल खुले, जिले में 112 स्कूल बंद रहे।

इसके अलावा अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिले में सभी स्कूल नहीं खुल पाए। अल्मोड़ा में 325 में से 298 स्कूल खुले। जबकि पिथौरागढ़ जिले में 234 में से 225 स्कूल खुले। जिले के अन्य स्कूल बंद रहे। नैनीताल जिले में 42, अल्मोड़ा में 57, पिथौरागढ़ में 38, ऊधमसिंह नगर में 30, बागेश्वर में 56, चंपावत में 39, पौड़ी में 38, उत्तरकाशी में 40, टिहरी में 59 और चमोली जिले में पहले दिन 54 फीसदी छात्र स्कूल पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed