फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Central Minister Smriti Irani Attend Raksha bandhan Program in Mussoorie

Uttarakhand: रक्षाबंधन समारोह में बोलीं स्मृति ईरानी, देवभूमि की सभी महिलाएं हैं पीएम मोदी की बहनें

Sun, 07 Aug 2022 09:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Aug 2022 09:05 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि देश का एक परिवार है और परिवार में रक्षा बंधन का बड़ा महत्व है। उत्तराखंड की भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं का सम्मान और सेवा के लिए समर्पित रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Central Minister Smriti Irani Attend Raksha bandhan Program in Mussoorie
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी विधानसभा में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी बहनें हैं। देवभूमि की सभी बहनों का संदेश वह पीएम मोदी तक जरूर पहुंचाएंगी। रविवार को हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और समारोह के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को राखी बांधी। 

विज्ञापन


दीप प्रज्वलित कर शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं का सम्मान और सेवा के लिए समर्पित रही है। उन्होंने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जमकर तारीफ की। कहा कि भाजपा राजनीतिक पार्टी ही नहीं बल्कि देश का एक परिवार है और परिवार में रक्षा बंधन का बड़ा महत्व है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई देते कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बहनों और माताओं के प्यार के दम पर ही आज मैं इस मुकाम पर हूं। उन्होंने कहा कि जितना भरोसा माताएं और बहनें मुझ पर करती हैं, उससे ज्यादा भरोसा वह उन पर करते हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, ज्योति कोटिया, नंदनी शर्मा, वंदना बिष्ट, निर्मला जोशी, दीपक पुंडीर, भूपेन्द्र कथैत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महिला नेत्रियों ने लगाए स्मृति गो-बैक के नारे

एक कार्यक्रम में भाग लेने देहरादून पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रदेश महिला कांग्रेस ने काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने स्मृति गो बैक के नारे लगाते हुए काले दुपट्टे हवा में लहराए। बीजापुर गेस्ट हाउस के बाहर विरोध करने पहुंचीं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आखिर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जहां उन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। हालांकि केंद्रीय मंत्री बीजापुर गेस्ट हाउस न पहुंचकर सीधे कार्यक्रम स्थल में चलीं गई थीं। 

रविवार को केंद्रीय महिला कल्याण व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी को एक कार्यक्रम में भाग लेने से पहले बीजापुर गेस्ट पहुंचना था। इसकी खबर लगते ही प्रदेश महिला कांग्रेस से जुड़ी महिलाएं वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा के नेतृत्व में काले दुपट्टे और हाथों में चूड़ियां लेकर वहां विरोध प्रदर्शन करने पहुंच गईं। इस दौरान उनकी पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ दुर्व्यवहार कर उनका अपमान किया है।

लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा देश में बढ़ती महंगाई और बलात्कार के मामलों में केंद्रीय मंत्री को चुप्पी तोड़ते हुए जवाब देना चाहिए। गिरफ्तारी देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, नजमा खान, गरिमा दसौनी, रेखा डिंगरा, सुशीला शर्मा बेलवाल, सावित्री थापा, शशि बाला कनोजिया, अनुराधा तिवारी, रोबिन त्यागी, सुनीता धारिया, राम प्यारी, मंजू, शुभम चौहान, वासू शर्मा, हरजोत सिंह आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed