फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : center government approval for homes of more than three and a half thousand poor people

उत्तराखंड : साढ़े तीन हजार से ज्यादा गरीबों के आशियाने को केंद्र की मंजूरी

Fri, 06 Aug 2021 03:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 06 Aug 2021 03:47 PM IST
सार

दरअसल, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 16 हजार इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) आवासों का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन
uttarakhand news : center government approval for homes of more than three and a half thousand poor people
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में गरीबों को 16 हजार आशियाने देने की योजना आगे बढ़नी शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने 3568 ईडब्ल्यूएस आवासों के निर्माण को लेकर भूमि चयन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब उत्तराखंड आवास एवं विकास परिषद ने इन जमीनों पर आपत्तियां मांगी हैं।

विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 16 हजार इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) आवासों का निर्माण किया जाना है। इसके तहत काशीपुर, सितारगंज और बिगवाड़ा में जमीनों का चयन कर केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन


इस योजना के तहत कोई भू-स्वामी चाहे तो अपनी जमीन पर आवास निर्माण करा सकता है। लिहाजा, तीन जमीनों को केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। इनमें कनकपुर-काशीपुर में 2.83 हेक्टेयर जमीन चुनी गई है। बिगवाड़ा रुद्रपुर में 2.62 हेक्टेयर जमीन चुनी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उकरौली सितारगंज में 2.93 हेक्टेयर जमीन का चयन किया गया है। इन सभी जमीनों पर अपर आवास आयुक्त ने छह सप्ताह के भीतर आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों की सुनवाई के बाद अंतिम तौर पर जमीनों का चयन कर लिया जाएगा। इसके बाद आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। 

कहां कितने बनेंगे आवास
कनकपुर काशीपुर- 1256
उकरौली-सितारगंज- 1168
बिगवाड़ा-रुद्रपुर- 1144

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed