{"_id":"5f8430dbdb2bd93ac11b3f88","slug":"uttarakhand-news-car-accident-bjp-leader-died-dead-body-recovered-cm-pay-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार दुर्घटना : खतरनाक चट्टान से निकाले भाजपा नेता समेत दो के शव, पीपलकोटी पहुंच सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार दुर्घटना : खतरनाक चट्टान से निकाले भाजपा नेता समेत दो के शव, पीपलकोटी पहुंच सीएम रावत ने दी श्रद्धांजलि
Mon, 12 Oct 2020 07:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 12 Oct 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धांजलि देने पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जिले के पीपपलकोटी के पास शनिवार रात को कार दुर्घटना में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन थपलियाल और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
रविवार पूरे दिन रेस्क्यू चलाने पर भी शव खाई से नहीं निकाले जा सके। सोमवार सुबह पहाड़ी के दूसरी ओर जाकर नदी को रस्सी से पार कर एनडीआरएफ की टीम ने खतरनाक चट्टान से दोनों के शव निकाले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि देने पीपलकोटी पहुंचे। उन्होंने थपलियाल और कुलदीप चौहान के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। दोनों लोग शनिवार को कर्णप्रयाग में संगठन की बैठक में प्रतिभाग कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान शाम करीब सात बजे कार गहरी खाई में जा गिरी। रात को किसी को यह पता नहीं चला कि किसका वाहन गिरा है। खतरनाक खाई होने और रात में अंधेरा होने पर पुलिस भी रेस्क्यू नहीं चला पाई। रविवार सुबह से रेस्क्यू चलाया गया। रविवार दोपहर बाद इस बात की जानकारी मिली कि इस वाहन में बीकेटीसी के निवर्तमान अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल और कुलदीप चौहान बैठे थे।
बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के निधन पर शोक
सड़क दुर्घटना में हुई बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के आकस्मिक निधन पर चारधाम देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारियों ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
देवस्थानम बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, बोर्ड के सदस्य विधायक महेंद्र भट्ट, विधायक गोपाल रावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीडी सिंह समेत बोर्ड के सभी कर्मचारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।