{"_id":"62f011259697ff5a2128a2e4","slug":"uttarakhand-news-campaign-will-run-for-prevention-of-hiv-aids","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: एचआईवी की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान, आईसीटीसी वैन के माध्यम से होगी स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: एचआईवी की रोकथाम के लिए चलेगा अभियान, आईसीटीसी वैन के माध्यम से होगी स्वास्थ्य जांच
Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
सार
केंद्र सरकार की ओर से एचआईवी एड्स नियंत्रण व परीक्षण के लिए राज्य को आईसीटीसी वैन उपलब्ध कराई गई है। वैन में जांच के लिए आधुनिक उपकरण लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेष अभियान चलाकर लोगों को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
एचआईवी
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम और जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत मलिन बस्तियों व औद्योगिक क्षेत्रों में विशेष फोकस रहेगा। अभियान में आधुनिक उपकरणों से युक्त आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसिलिंग एंड टेस्टिंग सेंटर) मोबाइल वैन के माध्यम से एचआईवी की जांच कर लोगों को परामर्श दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड एड्स नियंत्रण समिति के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से एचआईवी एड्स नियंत्रण व परीक्षण के लिए राज्य को आईसीटीसी वैन उपलब्ध कराई गई है। वैन में जांच के लिए आधुनिक उपकरण लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विशेष अभियान चलाकर लोगों को एचआईवी संक्रमण के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिसके तहत औद्योगिक इकाईयों में कार्यरत कार्मिकों, दूरदराज क्षेत्र में रह रहे प्रवासियों, उच्च जोखिम व्यवहार वाले समूहों, दूरस्त मार्गों के वाहन चालकों और मलिन बस्तियों में जांच व परामर्श दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ.रावत ने कहा कि मोबाइल वैन में परामर्शदाता, लैब टेक्नीशियन, वाहन चालक की तैनाती की गई है। जो विभिन्न जिलों में जाकर लोगों को एचआईवी एड्स की रोकथाम के प्रति जागरूक करने के साथ ही संदिग्ध मरीजों की जांच भी करेंगे।
विज्ञापन
बताया कि उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति की देखरेख में विभिन्न कंपनियों के सहयोग से एंप्लायर लेड मॉड्यूल के तहत संचालित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत अब तक पूरे प्रदेश में 6 हजार से अधिक लोगों की जांच के साथ ही परामर्श भी दिया जा चुका है। अभियान में तेजी लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।