फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Brother file case against family, four 12-year-old sister marrying

12 वर्षीय बहन का विवाह कराने पर भाई ने कराया परिजनों पर केस, पिता सहित चार गिरफ्तार

Tue, 08 Dec 2020 08:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किच्छा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किच्छा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Dec 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Brother file case against family, four 12-year-old sister marrying
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भाई के विरोध के बावजूद सौतेली मां और पिता ने नाबालिग बेटी का विवाह करवा दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने लड़की की मां, पिता समेत छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। सौतेली मां और दूल्हा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। 

ग्राम बखपुर निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मेवा लाल और सौतेली मां दुर्गा देवी 12 वर्षीय बहन की जबरन शादी करवाने पर अड़े थे। जब उसने विरोध किया तो उसे शादी रुकवाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

गालीगलौच और मारपीट का आरोप भी

अजय ने गालीगलौच और मारपीट का आरोप भी लगाया है। उसने कहा कि सात दिसंबर को तड़के चार बजे माता-पिता बहन को शादी के लिए ले गए। इन्होंने विजय पाल निवासी बरा, साकिर और उसकी पत्नी सितारा निवासी रघुवंशी फार्म के साथ मिलकर राजू पुत्र विजयपाल निवासी फतेहगंज जिला बरेली के साथ बहन का विवाह करवा दिया।

इधर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मेवा लाल, विजयपाल, साकिर और सितारा को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, लड़की की मां दुर्गा देवी और दूल्हा राजू फरार हैं। 

छह आरोपियों पर केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। मामले में दो आरोपी फरार हैं। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। किशोरी को बाल संरक्षण आयोग के सुपुर्द कर दिया गया है।
-चंद्र मोहन, कोतवाल किच्छा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed