फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Brother and sister went to Chhath Puja crush by train, brother died

रुड़की: छठ पूजा में गए भाई-बहन ट्रेन की चपेट में आए, भाई की मौत, परिवार में कोहराम

Thu, 11 Nov 2021 06:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Nov 2021 06:42 PM IST
सार

गुरुवार को दीपांशु व आयुषी शुगर मिल ग्राउंड में छठ पूजा करने के लिए गए थे। जैसे ही दोनों रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लाइन क्रॉस करने लगे तो इसी दौरान दोनों सहारनपुर मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए।

विज्ञापन
uttarakhand news: Brother and sister went to Chhath Puja crush by train, brother died
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

छठ पूजा करने जा रहे भाई-बहन तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि बहन को गंभीर हालत में एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, छठ पूजा वाले दिन हादसा होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।

विज्ञापन


टायर फैक्टरी में नौकरी करते हैं पिता
पुलिस के अनुसार, अरविंद राय निवासी गांव महरवा जिला गोपाल गंज बिहार,  लक्सर स्थित टायर फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह परिवार के साथ लक्सर स्थित सोसायटी रोड केशवनगर में रह रहे हैं। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े पांच उनका बेटा दीपांशु (14), बेटी आयुषी (11) के साथ शुगर मिल ग्राउंड में छठ पूजा करने के लिए गए थे। जैसे ही दोनों रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे लाइन क्रॉस करने लगे तो इसी दौरान दोनों सहारनपुर मुरादाबाद स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा होता देख लाइन किनारे खड़े लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में हादसा: अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल लोगों ने बच्चों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से दोनों की गंभीर हालत देखते हुए एम्स के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान दीपांशु की मौत हो गई। जबकि आयुषी का उपचार चल रहा है।

उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। उधर, कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि एम्स में ही शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया गया है।

आतिशबाजी का सामान लेने घर आए थे दोनों भाई बहन

दोनों भाई बहन परिजनों के साथ छठ पूजा करने के लिए शुगर मिल के ग्राउंड में पहुंचे थे। लेकिन दोनों बच्चे आतिशबाजी का सामान घर पर ही भूल गए थे। इस पर दोनों ने परिजनों से आतिशबाजी का सामान लाने की बात कही और घर के लिए निकल गए। घर से आतिशबाजी लेने के बाद दोनों वापस ग्राउंड में जा रहे थे। इस बीच रेलवे लाइन क्राॅस करते हुए दोनों हादसे का शिकार हो गए।

छठ की खुशी मातम में बदली
छठ पर्व के अंतिम दिन अरविंद राय के परिवार के साथ इतना बड़ा हादसा हो जाएगा किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। परिवार में छठ की पूजा के लिए खुशी थी। लेकिन छठ पर्व के अंतिम दिन ट्रेन से हादसा होने के बाद खुशी पलभर में ही मातम में बदल गई। छठ पर्व का अंतिम दिन परिवार को कभी न भूलने वाला हादसा दे गया है।

माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है। किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उनका दुलारा अब इस दुनिया में नहीं रहा है। वहीं, बेटे की मौत के बीच परिवार बेटी की जिंदगी की सलामती की प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed