बदरीनाथ धाम में हादसा: अनियंत्रित कार ने महिला तीर्थयात्री को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
बुधवार रात को महिला तीर्थयात्री बस अड्डे की ओर आ रही थी, तभी अचानक बदरीनाथ आस्था पथ पर एक तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपरिवार बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंची गुरुग्राम की एक महिला तीर्थयात्री को बेकाबू कार ने रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आईटीबीपी में कार्यरत है और नशे में वाहन चला रहा था।
पति और बेटे के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंची थी महिला
बुधवार को संध्या (29) पत्नी बृजेश कुमार, निवासी-बसई, गुरुग्राम, हरियाणा पति और बेटे के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंची थी। रात करीब दस बजे वे होटल से खाना खाकर पैदल ही होटल के कमरे पर जा रहे थे। इसी दौरान बांगण धर्मशाला तिराहे के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने संध्या को रौंद दिया और भाग गया।
यह भी पढ़ें ... चारधाम यात्रा 2021: भैयादूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट
महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया
परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतका के साथ उसके पति और पांच वर्षीय बेटा भी था। बृजेश कुमार ने इसकी शिकायत थाना पुलिस बदरीनाथ से की।
यह भी पढ़ें ... चारधाम यात्रा 2021: डेढ़ लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ के दर्शन, 20 को बंद होंगे कपाट
वाहन सीज कर दिया
थानाध्यक्ष सतेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी की तलाश शुरू की और आरोपी चालक दीपक पारकी, निवासी-पट्टी सानदेव, पिथौरागढ़, हाल ट्रांजिट कैंप आईटीबीपी माणा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वाहन सीज कर दिया गया है। बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चालक दीपक आईटीबीपी में कार्यरत है और घटना के दौरान शराब के नशे में धुत था।