फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand News Brother and sister died due to drowning in Almora Vishwanath river

Uttarakhand: अल्मोड़ा की विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 27 Jun 2023 11:50 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jun 2023 11:50 AM IST
सार

दोनों भाई-बहन सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक वे घर नहीं लौटे। देर रात दोनों के शव नदी से बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Brother and sister died due to drowning in Almora Vishwanath river
नदी में डूबने से भाई बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा नदी में नहाने के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक, भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) निवासी बख सोमवार को नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की। 

विज्ञापन


Pithoragarh: होकरा में फिर हुआ हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत, बीते हफ्ते यहीं गई थी 10 लोगों की जान
विज्ञापन


एसडीआरएफ और अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों की तलाश में नदी के आस-पास सघन सर्च अभियान चलाया गया। रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि उनके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा बड़ा भाई और दादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed