फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bridge connecting Rishikesh with Haridwar in danger

खोखली हुई पुल की नींव: खतरे की जद में ऋषिकेश को हरिद्वार से जोड़ने वाला पुल

Thu, 02 Sep 2021 10:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Sep 2021 10:40 PM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान और जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने पुल के निरीक्षण किया। दोनों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला और सिंचाई विभाग से पुल की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत तटबंध के निर्माण की मांग की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bridge connecting Rishikesh with Haridwar in danger
खतरे की जद में पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर श्यामपुर फाटक के पास बना पुराना पुल खतरे की जद में है। बंगाले नाले के कटाव के चलते पुल की नींव खोखली हो चुकी है। अगर पुल ढहता तो ऋषिकेश से हरिद्वार का संपर्क कट जाएगा।  

विज्ञापन


श्यामपुर फाटक पुल राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला की लापरवाही को बयां कर रहा है। पुल के नीचे बंगाला नाला होकर गुजरता है। बरसात में नाला रौद्र रूप धारण कर लेता है। बीते कई सालों से नाले के कटाव के चलते पुल का एक पिलर भीतर से पूरी तरह से खोखला हो चुका है। वहीं पुल के आसपास बनाए गए सुरक्षा तटबंध भी अंदर से खाली हो गए हैं। मौजूदा हाल यह है कि पिलर और सुरक्षा तटबंध कभी भी ढह सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो पुल कभी भी भराभरा कर गिर सकता है।
विज्ञापन


इस स्थिति में राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर हरिद्वार से ऋषिकेश की आवाजाही ठप हो जाएगी। वाहनों को हरिद्वार से वाया चीला होकर आना पड़ेगा। जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने बताया कि पुल काफी पुराना है। लेकिन संबंधित विभाग ने कभी पुल के अनुरक्षण की ओर ध्यान नहीं दिया। विभाग और प्रशासन को पुल की मरम्मत और तटबंध के निर्माण के लिए कई पत्र भी लिखे गए। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। विनोद जुगलान ने बताया कि नाले के आसपास कई परिवार भी रहते है। तटबंध के खोखले होने से नाले के उफान पर आने पर स्थानीय लोगों को भूमि कटाव, घरों और दुकानों के बहने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य ने किया निरीक्षण
जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान और जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य विनोद जुगलान ने पुल के निरीक्षण किया। दोनों ने जिला प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड डोईवाला और सिंचाई विभाग से पुल की मरम्मत और बाढ़ सुरक्षा कार्यों के तहत तटबंध के निर्माण की मांग की। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि अगर पुल की मरम्मत और तटबंध निर्माण जल्द शुरू नहीं हुआ तो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


पुल का निरीक्षण किया जाएगा। नाले के कटाव के चलते पुल को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर अधिशासी अभियंता को भेजी जाएगी। अधिकारियों से निर्देश मिलने के साथ मरम्मत कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
- प्रवीण सक्सेना, सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, डोईवाला 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed