{"_id":"61d04c847906e77c6b7a9955","slug":"uttarakhand-news-bodies-of-two-tourists-have-been-found-in-the-snow-at-gorson-bugyal-new","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: औली के गौरसों बुग्याल में मिले दो पर्यटकों के शव, नए साल का जश्न मनान पहुंचे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: औली के गौरसों बुग्याल में मिले दो पर्यटकों के शव, नए साल का जश्न मनान पहुंचे थे
Sat, 01 Jan 2022 06:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jan 2022 06:16 PM IST
सार
थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे, इनमें से कुछ घुमक्कड़ पर्यटक सुदूर गौरसों बुग्याल पहुंच गए थे।
विज्ञापन
गौरसों बुग्याल में मिले पर्यटकों के शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औली के गौरसों बुग्याल में शनिवार को दो पर्यटकों के शव बर्फ में दबे हुए मिल हैं। सूचना पाकर एसडीआरएफ और जोशीमठ पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। मौत का कारण ठंड बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शवों की पहचान की सूचना नहीं
गौरसों बुग्याल में दो पर्यटकों के शवों को लेने के लिए जोशीमठ से एसडीआरएफ और पुलिस टीम रवाना हो गई है। खबर लिखे जाने तक टीम वापस नहीं लौटी है। क्षेत्र में संचार सेवा न होने और औली से गौरसों की दूरी अधिक होने के कारण शवों की पहचान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
गौरसों में अभी भी करीब एक फीट बर्फ जमी
टीम के शव को लेकर जोशीमठ पहुंचने पर ही शवों की पहचान हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए भारी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे थे, इनमें से कुछ घुमक्कड़ पर्यटक सुदूर गौरसों बुग्याल पहुंच गए थे। चारों ओर से जंगल से घिरे गौरसों में अभी भी करीब एक फीट बर्फ जमी है। यहां रात्रि ठहरने की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन