फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: BJP will run Seva campaign on pm Modi and cm Dhami birthday

Uttarakhand: मोदी-धामी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा अभियान, प्रतिस्पर्धात्मक होंगे कार्यक्रम

Thu, 15 Sep 2022 12:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Sep 2022 12:38 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाएगी। युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा, महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: BJP will run Seva campaign on pm Modi and cm Dhami birthday
पीएम मोदी और सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर भाजपा उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेगी और सेवा अभियान चलाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में जाकर कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाएगी। युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा, महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगा। देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार में गोष्ठियां होंगी, जिनमें आदर्श उत्तराखंड और मुख्यमंत्री के जीवन वृत्त पर चर्चा होगी। इन सभी कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पार्टी से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सभी जिलों में होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

17 से सेवा पखवाड़ा के तहत होंगे कई कार्यक्रम

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसकी शुरुआत सभी जिलों में पीएम के व्यक्तित्व पर आधारित प्रदर्शनी से होगी। जिलों में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन पत्र लिखे जाएंगे। 19 व 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलेगा। 21 व 22 पौधारोपण के तहत पीपल के पौधे रोपे जाएंगे। कार्यकर्ता पेड़ पालक का जिम्मा लेंगे। 23 सितंबर को कार्यकर्ता धारा और नौला की सफाई करेंगे। 24 को बुद्धिजीवी सम्मेलन, 25 को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 को टीबी मुक्त भारत, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 29 को कोविड बूस्टर डोज जनजागरूकता अभियान, 30 को विविधता में एकता का उत्सव, एक अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल अभियान और दो अक्टूबर को खादी खरीदें अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिस्पर्धात्मक होंगे कार्यक्रम,  मिलेगा पुरस्कार

सेवा पखवाड़ा के दौरान होने वाले 10 सबसे सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों को पुरस्कार मिलेगा। इस बार सभी कार्यक्रम प्रतिस्पर्धात्मक होंगे, जिन्हें राज्य व केंद्र के स्तर पर संगठन सम्मानित करेगा।


दो तिहाई बहुमत से जीतेंगे पंचायत चुनाव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है। चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में इस पर मंथन हुआ है। कुछ बागी थे, वे मान गए हैं। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। पार्टी दो तिहाई बहुमत के साथ जीतेगी।


किसी का भी भाई हो, दोषी होगा तो कार्रवाई होगी

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने विधानसभा में भर्ती की जांच के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि वहां नौकरी पाने वाला किसी का भी भाई हो, जांच में दोषी पाया जाएगा तो कार्रवाई होगी। 

संसदीय कार्य मंत्री देखेंगे कितने मंत्री कितने मंडलों में गए

उन्होंने कहा कि सभी प्रभारी मंत्रियों को उनके जिलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने को कहा गया है। वे जिला मुख्यालय में ही नहीं मंडल स्तर पर जाएंगे। कितने मंत्री कितने मंडलों में गए, ये संसदीय कार्यमंत्री देखेंगे।


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के बयान का किया बचाव

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान का बचाव करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र विशेष पर अपनी बात कही। मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed