फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: BJP Will held chintan shivir for MLAs Soon

Uttarakhand: महेंद्र भट्ट का ऐलान, भाजपा विधायकों का भी होगा चिंतन शिविर, जल्द घोषित होगी तिथि

Sun, 04 Dec 2022 05:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 05:13 PM IST
सार

MLAs Chintan shivir News: महेंद्र भट्ट ने ऐलान यह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि संगठन और उसकी सरकारों के स्तर पर जो कहा जाता है, उसे जमीन पर उतारती है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: BJP Will held chintan shivir for MLAs Soon
उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : ट्वीटर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर भाजपा भी अपने सभी विधायकों का एक चिंतन शिविर करेगी। जल्द ही पार्टी इसकी तिथि घोषित करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने ऐलान यह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा दूसरे दलों से इसलिए अलग है, क्योंकि संगठन और उसकी सरकारों के स्तर पर जो कहा जाता है, उसे जमीन पर उतारती है। 

विज्ञापन


भट्ट प्रदेश पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद पार्टी ने अपने चुनाव दृष्टिपत्र पर काम शुरू किया। एक-एक कर सभी वादे पूरे हो रहे हैं। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। सभी क्षेत्रों के लोगों के सुझाव लिए जाने हैं, इसलिए इसका कार्यकाल बढ़ाया गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त, आदेश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड समान नागरिक संहिता बनाने वाला देश का पहला राज्य बनेगा। दूसरे राज्य भी उत्तराखंड का अनुसरण कर रहे हैं। एक दिन ऐसा आएगा जब कांग्रेस भी यूसीसी का समर्थन करेगी, जैसे कांग्रेस ने महिला क्षैतिज आरक्षण बिल का समर्थन किया। धर्मांतरण विधेयक पारित कर प्रदेश सरकार ने जबरन धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त कानून बनाने जा रहा रही है। इसमें देश में सबसे अधिक सजा का प्रावधान किया गया है।


इस कानून को लेकर हमारी नीति और नीयत साफ थी। तभी सड़क पर विरोध करने वाली कांग्रेस को भी सदन में इस बिल का समर्थन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जबरन व प्रलोभन से धर्मांतरण पर रोक वाले इस कानून व महिला क्षैतिज आरक्षण कानून को लेकर जनजागरण के उद्देश्य से पार्टी विशेष संवाद कार्यक्रम कल से शुरू करने जा रही है। अब तक जिन नौ राज्यों में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बने हैं उनमें सबसे अधिक सजा का प्रावधान उत्तराखंड में ही है।

भाजपा दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाएगी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर पार्टी में एक दिव्यांग प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का प्रतिनिधित्व और सक्रियता को बढ़ाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed