फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   uttarakhand news : BJP state president Madan Kaushik apologizes for helicopter dispute, BJP will bear expenses

हेलीकॉप्टर विवाद के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मांगी माफी, भाजपा वहन करेगी खर्च

Fri, 26 Mar 2021 02:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Mar 2021 02:52 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : BJP state president Madan Kaushik apologizes for helicopter dispute, BJP will bear expenses
bjp, madan kaushik - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले हुए हेलीकॉप्टर विवाद और गार्ड ऑफ ऑनर के मामले में भी उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने माफी मांगी है। हेलीकॉप्टर का पूरा खर्च भाजपा वहन करेगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर देने पर विवाद, सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर भी सवाल
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब होकर मदन कौशिक ने माफी मांगी। इस दौरान त्रिवेंद्र सिंह रावत पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि उनकी चिंता केंद्रीय नेतृत्व को करनी है। भाजपा देशभर में विस्तार कर रही है। इसके लिए हमें राष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी कार्यकर्ता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र के चार साल के मजबूत कार्यकाल को भी जनता के सामने रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के  20 बच्चों वाले बयान से उपजे विवाद पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने कहा कि भाजपा देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहती है। मुख्यमंत्री एक नेता होने के साथ ही इंसान भी हैं। उनके इस बयान का पार्टी से लेना देना नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि सल्ट चुनाव को लेकर भाजपा ने छह दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। इनमें से जल्द ही उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। धन सिंह रावत, अजय भट्ट, अजय टम्टा, यशपाल आर्य के अलावा महेन्द्र भट्ट और अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा की समिति सल्ट में काम करेगी। सभी नेताओं को भाजपा ने तत्काल मैदान में उतारा है। 

सल्ट जीतेंगे, 2022 में जीत दोहराएंगे : गौतम

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है और 2022 के विधानसभा चुनाव में इसे दोहराना है। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मिशन इलेक्शन में जुट जाएं। 

उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और मीडिया टीम मिशन 2022 को लक्ष्य मानकर गंभीरता से जुट जाए। चार साल में किये गए विकास कार्य और वर्तमान में चल रही निरंतर विकास की गतिविधियों को आम लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता में होना चाहिए। राज्य में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आमजन को अवगत कराना होगा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मीडिया व सोशल मीडिया  टीम की जिम्मेदारी सबसे महत्त्वपूर्ण है। उन्हें विपक्ष के दुष्प्रचार का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अध्ययन करना चाहिए और तथ्यों के आधार पर उनका जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सल्ट उपचुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करनी है। इसके लिए बेहतर समन्वय के साथ कार्य करना होगा और यह 2022 में भी दोहराना है।उन्होंने मीडिया टीम को अच्छे और ऐतिहासिक कार्यों को बेहतरीन प्रस्तुति देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed