{"_id":"5ff3ea0d2e5b0a45f41bc71b","slug":"uttarakhand-news-bjp-state-president-banshidhar-bhagat-on-eight-vidhan-sabha-visit-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : आज से फिर भ्रमण पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, 12 जनवरी तक आठ विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : आज से फिर भ्रमण पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, 12 जनवरी तक आठ विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रवास
Tue, 05 Jan 2021 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत
- फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से संवाद कार्यक्रम के तहत दूसरे चरण के भ्रमण की शुरुआत मंगलवार को भीमताल से करेंगे। उनका दूसरे चरण का कार्यक्रम 12 जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के मुताबिक, भगत अगले सात दिन भीमताल, रानीखेत, द्वाराहाट, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे। वो पांच जनवरी को साढ़े नौ बजे हल्द्वानी से भीमताल के लिए प्रस्थान करेंगे। दिन में भीमताल विधानसभा की बैठक के बाद वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन
छह को रानीखेत विधानसभा, सात को द्वाराहाट, आठ को सोमेश्वर, नौ को अल्मोड़ा, 10 को जागेश्वर, 11 को लोहाघाट और 12 को चंपावत विधानसभा में प्रवास करेंगे। विधानसभावार बैठकों में संबंधित विधानसभा के शक्ति केंद्रों के संयोजकों से लेकर वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व में मंडल से लेकर प्रदेश पदाधिकारी, जो वर्तमान में किसी पद पर नही हैं, सभी वरिष्ठ लोगों को बैठकों में बुलाया गया है।
विज्ञापन
भगत की विधानसभावार बैठक से पूर्व तैयारी बैठक के लिए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी को संयोजक व विधानसभाओं में बैठकों के लिए विधानसभा वार अलग-अलग प्रदेश पदाधिकारियों को समन्वयक बनाया गया है।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, अल्मोड़ा जिले के सभी क्षेत्रों के लिए प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट व चंपावत जिले की लोहाघाट व चंपावत विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला को समन्वयक बनाया गया है।