{"_id":"60b209f1f6797f34d320e285","slug":"uttarakhand-news-bjp-make-16674-village-road-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : भाजपा ने 16674 गांवों में सेवा कार्य का रोडमैप बनाया, संकल्प को मूर्त रूप देने से हारेगा कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : भाजपा ने 16674 गांवों में सेवा कार्य का रोडमैप बनाया, संकल्प को मूर्त रूप देने से हारेगा कोरोना
Sat, 29 May 2021 03:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 29 May 2021 03:02 PM IST
सार
30 मई को प्रत्येक गांव में जाकर विधायक, सांसद जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तर पर भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने 30 मई को राज्य के 16674 गांवों में सेवा कार्य करने का रोडमैप तैयार कर लिया है। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सेवा ही संकल्प को मूर्त रूप देने से हम निश्चित रूप से कोरोना को हराने में सफल होंगे।
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय से सभी विधायकों, सांसदों, प्रदेश पदाधिकारियों व जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ 30 मई को आयोजित होने वाले सेवा कार्यों को लेकर तैयारी बैठक ली गई। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सात वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा ने तय किया है कि राजनीति के अवसर आते रहेंगे, लेकिन जो हमारी पहचान है उस के माध्यम से सेवा ही संकल्प के रूप में कार्य को मूर्त रूप देकर कोरोना महामारी से भारत जीतेगा। उसी के तहत 30 मई को प्रत्येक गांव में जाकर विधायक, सांसद जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंगे। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए उच्च स्तर पर भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आज कोरोना के दौर में विपक्षी निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं। विरोधी दलों ने स्वस्थ व्यक्तियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जिससे देश को अफरातफरी का माहौल दिखाने की कोशिश की गई। शमशान घरों में भय का माहौल विपक्षियों द्वारा तैयार किया गया। प्रधानमंत्री ने जैसे ही ऑक्सीजन को ऑडिट करने को कहा तो सभी गैर बीजेपी शासित राज्यों ने कहा ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। जिसकी वास्तविकता आज देश के सामने है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से मंत्रियों, विधायकों, संगठन के पदाधिकारियों को सेवा ही संकल्प की रूप रेखा बताई। उन्होंने कहा कि मंत्री किसी भी गांव में नहीं जाएंगे। यह कार्य जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों के माध्यम से गांव में जाकर किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने कहा कि उत्तराखंड में 16674 गांव है हमारा कार्यकर्ता इन सभी गांव में पहुंचना चाहिए और वहां की मूल समस्या को अवगत कराते हुए उसका निवारण करना हमारा लक्ष्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने किया।