फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Bijrani Zone of Corbett Park will open from Friday and ban on leave of Tiger Reserve employees

उत्तराखंड: शुक्रवार से खुलेगा कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन, टाइगर रिजर्व के अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 

Thu, 14 Oct 2021 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 14 Oct 2021 09:11 PM IST
सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सियां बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Bijrani Zone of Corbett Park will open from Friday and ban on leave of Tiger Reserve employees
जंगल सफारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कॉर्बेट पार्क का बिजरानी जोन शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। बिजरानी जोन के साथ-साथ झिरना, ढेला में नाइट स्टे भी शुरू हो जाएगा। 15 नवंबर से ढिकाला जोन भी खुल जाएगा। ढिकाला घूमने के लिए बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत शुक्रवार से हो जाएगी। सुबह छह बजे सैलानियों की जिप्सियां बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगी। बिजरानी जोन खोलने से पहले कॉर्बेट प्रशासन की ओर से मार्गों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। बिजरानी जोन में जंगल सफारी शुरू होने के साथ ही सैलानियों के लिए नाइट स्टे भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


Dussehra 2021: इस साल कई महायोग के बीच मनेगा दशहरा, ये है पूजन और रावण दहन का उत्तम समय
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजरानी रेंज के रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि सुबह छह बजे बिजरानी जोन के आमडंडा गेट से सैलानियों की जिप्सियों को विधिवत रूप से प्रवेश दिया जाएगा। कॉर्बेट निदेशक राहुल ने बताया कि 20 अक्तूबर से ढिकाला जोन में रात्रि विश्राम और दिनी भ्रमण के लिए वेबसाइट खुलेगी। 15 नवंबर से ढिकाला जोन को खोल दिया जाएगा।

सैलानी यहां करेंगे रात्रि विश्राम 
मलानी रेस्ट हाउस में चार, बिजरानी रेस्ट हाउस में 14 सैलानी और झिरना-ढेला रेस्ट हाउस में 4-4 सैलानियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। सभी रेस्ट हाउसों में रात्रि विश्राम के लिए सैलानियों की बुकिंग 31 अक्तूबर तक के लिए फुल हो चुकी है। अब 20 अक्तूबर के बाद सैलानियों के लिए अगले माह के लिए बुकिंग खुलेगी।

टाइगर रिजर्व के अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक 

दीपावली के दौरान वन्यजीवों के शिकार की घटनाओं को देखते हुए टाइगर रिजर्व प्रशासन ने अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। इसके अलावा  टाइगर रिजर्व क्षेत्र के हिरण, कांकड़, सांभर, उल्लू आदि वन्यजीवों के शिकार करने वालों की निगरानी की आदेश दिया गया है। 

टाइगर रिजर्व निदेशक डीके सिंह ने बताया कि दीपावली के दौरान शिकारी टाइगर रिजर्व में दाखिल होकर वन्यजीवों का शिकार न कर सकें इसके लिए सभी दस रेंजों में गश्त को तेज कर दिया गया है। वन क्षेत्राधिकारियों की अगुवाई में टीमें दिन-रात गश्त कर रही हैं। इतना ही नहीं शिकारी विभागीय टीमों को चकमा देकर न दाखिल होने पाएं, इसके लिए संवेदनशील इलाकों में शिकारियों की ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

उन शिकारियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है जो पूर्व में शिकार के मामले में जेल जा चुके हैं। साथ ही यदि किसी भी रेंज में शिकार की कोई बड़ी घटना होती है तो इसके लिए संबंधित वन क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा टाइगर रिजर्व के आसपास के गांव के ग्रामीणों की भी मदद ली जा रही है।

उल्लू के शिकारियों पर पैनी नजर टाइगर रिजर्व देसक डीके सिंह ने बताया कि दीपावली के पर्व पर कुछ शिकारी उल्लुओं को पकड़ते हैं। इसका कारण अंधविश्वास है। ऐसे शिकारियों की भी निगरानी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed