फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Ban on burning of residue after harvesting in fields CM Order to all DMs to monitor

Uttarakhand: खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर रोक, सीएम के सभी DM को निगरानी के निर्देश

Sun, 05 May 2024 07:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 05 May 2024 07:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी एक सप्ताह तक हर दिन वनाग्नि की निगरानी करेंगे, जबकि खेतों में फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेषों और शहरी निकाय ठोस कूड़े को एक सप्ताह तक नहीं जला सकेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News Ban on burning of residue after harvesting in fields CM Order to all DMs to monitor
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के जंगलों में आग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए सरकार ने खेतों में फसल कटाई के बाद अवशेषों को जलाने पर रोक लगा दी है। शहरी निकाय भी अपने ठोस कूड़े को वन या वनों के आसपास नहीं जला सकेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी एक सप्ताह तक हर दिन वनाग्नि की निगरानी करेंगे, जबकि खेतों में फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेषों और शहरी निकाय ठोस कूड़े को एक सप्ताह तक नहीं जला सकेंगे। प्रदेश के जंगल आग से लगातार धधक रहे हैं।
विज्ञापन


पौड़ी जिले में एक महिला की आग से झुलसकर मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नाप भूमि में लगी आग से महिला झुलस गई थी। डीएफओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, प्रदेश में गढ़वाल से कुमाऊं तक 24 जगह जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Forest Fire: वनाग्नि की चपेट में आने से बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला, एम्स में इलाज के दाैरान मौत

इसमें सबसे अधिक 22 घटनाएं कुमाऊं की हैं, जबकि गढ़वाल और वन्यजीव क्षेत्र में एक-एक घटना हुई है। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जिलेवार नोडल अधिकारी बनाया गया है। जो हर दिन अपनी रिपोर्ट देंगे।

आग की चपेट में आकर अब तक पांच की मौत
प्रदेश के जंगलों में लगी आग से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। जिन चार लोगों की मौत की पुष्टि है। वहीं, पौड़ी क्षेत्र में आग से झुलसकर जिस महिला की मौत की बात की जा रही है, वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उस प्रकरण की जांच की जा रही है। जबकि घायलों में तीन कुमाऊं एवं एक वन्य जीव क्षेत्र का मामला है।

जंगल में आग पर अब तक हुए 351 मुकदमे
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 351 मुकदमे हुए हैं। इसमें 61 को नामजद किया गया है, जबकि 290 मामले अज्ञात के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed