फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Awaiting green signal for five major road projects in state

उत्तराखंड: सड़क के पांच बड़े प्रोजेक्टों को हरी झंडी का इंतजार, केंद्र में विचाराधीन हैं प्रस्ताव

Sun, 21 Nov 2021 10:15 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 21 Nov 2021 10:15 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन प्रस्तावों पर मंजूरी के लिए केंद्र से पैरवी कर चुके हैं। चुनावी साल में राज्य सरकार केंद्र से इन प्रस्तावों की सौगात मिलने की उम्मीद कर रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Awaiting green signal for five major road projects in state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तराखंड सरकार चुनावी साल में रोड कनेक्टिविटी के पांच नए प्रोजेक्टों को हरी झंडी मिलने की राह देख रही है। ये सभी प्रस्ताव केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के पास विचाराधीन हैं। 

विज्ञापन


केंद्र से इन प्रस्तावों की सौगात मिलने की उम्मीद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इन प्रस्तावों पर मंजूरी के लिए केंद्र से पैरवी कर चुके हैं। चुनावी साल में राज्य सरकार केंद्र से इन प्रस्तावों की सौगात मिलने की उम्मीद कर रही है। मुख्यमंत्री बनने के बाद तीरथ सिंह रावत और उनके बाद पुष्कर सिंह धामी इन प्रस्तावों पर मंजूरी कराने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। धामी दो बार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी से सड़क परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को उठा चुके हैं।
विज्ञापन


ये हैं पांच महत्वाकांक्षी परियोजनाएं
प्रस्तावित प्रोजेक्ट    अनुमानित लागत (करोड़ में)
देहरादून आउटर रिंग रोड  2500 
हल्द्वानी आउटर रिंग रोड  2,000
ऋषिकेश भानियावाल फोर लेन 1000 
नंदा की चौकी से मसूरी बाइपास -लागत तय नहीं
देहरादून से टिहरी टनल -7,000-8000

आउटर रिंग रोड से कम होगा ट्रैफिक दबाव
परिवहन के लगातार बढ़ते दबाव को कम करने के मकसद से आउटर रिंग रोड का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस परियोजना से शहर के भीतर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। इसी तरह हल्द्वानी रिंग रोड से भी ट्रैफिक के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश से भानियावाल फोर लेन
ऋषिकेश से भानियावाला फोर लेन के बनने से देहरादून चारधाम ऑलवेदर रोड से फोर लेन से जुड़ जाएगा। इस प्रोजेक्ट के बनने से राजधानी से एयरपोर्ट पहुंचने में सुविधा होगी और समय की बचत होगी।

नंदा की चौकी से मसूरी बाइपास
नंदा की चौकी से मसूरी बाइपास बनने से पहाड़ों की रानी के लिए एक वैकल्पिक मार्ग मिल सकेगा। इससे पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में ट्रैफिक के दबाव को कम करने में सुविधा होगी। साथ नए मार्ग से पर्यटन के नई संभावनाएं खुलेंगी।

देहरादून से टिहरी टनल
देहरादून के राजपुर इलाके से टिहरी जिले तक टनल बनाए जाने का प्रस्ताव भी प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजा है। सरकार चाहती है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) इस परियोजना का निर्माण कराए। जानकारों का मानना है कि टनल के निर्माण से टिहरी और देहरादून के बीच का सफर जहां आधे से भी कम रह जाएगा, वहीं टिहरी झील की वजह से पर्यटन की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाएंगी। सामरिक महत्व की दृष्टि से भी टनल काफी उपयोगी साबित हो सकती है।


राज्य सरकार के स्तर पर भी देहरादून व हरिद्वार बाइपास पर काम शुरू किया गया है। एनएचआई हरिद्वार बाइपास पर काम कर रहा है। उसने देहरादून बाइपास के 100 किमी के हिस्से में 12 किमी पर काम किया है। बाकी के हिस्से पर कंसलटेंसी का काम हो रहा है। जब तक केंद्र में प्रस्ताव पर मंजूरी मिलती है तब तक राज्य सेक्टर से भी कनेक्टिविटी की योजना पर काम हो रहे हैं।
- आरके सुधांशु, प्रमुख सचिव, लोनिलिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed