{"_id":"62cd82a11cdade2318020bcb","slug":"uttarakhand-news-automatic-weather-system-installed-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Impact: केदारनाथ धाम में लगा ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम, मोबाइल पर मिलेगी मौसम की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Impact: केदारनाथ धाम में लगा ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम, मोबाइल पर मिलेगी मौसम की जानकारी
Tue, 12 Jul 2022 07:54 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 12 Jul 2022 07:54 PM IST
सार
केदारनाथ में ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम स्थापित होने से वहां के मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान मिलने से जरूरी व्यवस्थाएं करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब, केदारनाथ में मौसम की पल-पल की जानकारी मिलेगी। मंदिर के पीछे मेरू-सुमेरू पर्वत श्रृंखला की तलहटी पर ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम (एडब्लूएस) को स्थापित कर दिया गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के प्रयासों से यह सिस्टम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आईआईटी कानपुर के प्रो. इंद्रसेन से निरंतर संपर्क कर वेदर सिस्टम को स्थापित कराया है। बीते दो दिन से केदारनाथ में तापमान, बारिश की संभावना, आद्रता की जानकारी मिल रही है। अभी मौके पर जाकर मौसम से जुड़े सभी डेटा की रीडिंग ली जा रही है लेकिन एक सप्ताह के भीतर केदारपुरी क्षेत्र में मौजूद लोगों के पास केदारनाथ मौसम का पल-पल की जानकारी मोबाइल पर भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि केदारनाथ में ऑटोमैटिक वेदर सिस्टम स्थापित होने से वहां के मौसम के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। साथ ही बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान मिलने से जरूरी व्यवस्थाएं करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही बरसाती सीजन व अन्य मौकों पर केदारनाथ यात्रा के संचालन को लेकर पहले से ही निर्णय लिए जा सकेंगे। इसके अलावा चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और हेलीकॉप्टर संचालन में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें... Uttarakhand Weather: देहरादून में झमाझम बारिश, यमुनोत्री के राना गांव में घुसा पानी, बदरीनाथ हाईवे समेत 211 सड़कें बंद