फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : arushi nishank get global women Entrepreneur award

आरुषी निशंक को ग्लोबल वाटर वूमेन इंटरप्रेन्योर अवार्ड, द एनर्जी एंड इंवायरमेंट फाउंडेशन ने किया सम्मानित 

Thu, 17 Dec 2020 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 17 Dec 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : arushi nishank get global women Entrepreneur award
arushi - फोटो : twitter

कत्थक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषी निशंक को ग्लोबल वाटर वूमेन इंटरप्रेन्योर अवार्ड-2020 से सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन


यह सम्मान उन्हें द एनर्जी एंड इंवायरमेंट फाउंडेशन द्वारा गंगा स्वच्छता और संरक्षण व संवर्धन के लिए नई दिल्ली में एक वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, ऑस्ट्रेलिया के विदेश मामलों के मंत्री सीनेटर मारिस पायने, ऑस्ट्रेलिया के जल संसाधन मंत्री कीथ पिट, जल शक्ति मंत्रालय भारत के सचिव यूपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आरुषि निशंक ने कहा कि हमें पानी का संरक्षण करना चाहिए। देश के 22 शहरों में पानी का संकट है। पानी का 70 प्रतिशत पानी बर्बाद हो जाता है। जिसे हमें पौधों को पानी की तरह संरक्षित करने और उपयोग के तरीके खोजने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरुषी निशंक पिछले एक दशक से स्पर्श गंगा अभियान के तहत गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की स्वच्छता संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही हैं। साथ ही वह नारी सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। आरुषी प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना हैं, जो विश्व के एक दर्जन से अधिक देशों में प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। वह फिल्म निर्माता भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed