{"_id":"5f48ae1e8ebc3e3d0d55b6cf","slug":"uttarakhand-news-another-alternative-route-to-go-to-mussoorie-queen-of-the-mountains","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ों की रानी मसूरी जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ों की रानी मसूरी जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग, प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
Fri, 28 Aug 2020 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 28 Aug 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी जाने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। नंदा की चौकी-डूंगा होते हुए मसूरी के लिए नई सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी, वन विभाग, एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक में इस मुद्दे पर सहमति बनी।
विज्ञापन
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग बनाया जाना जरूरी हो गया है। ऐसे में नंदा की चौकी-डूंगा होते हुए सड़क का प्रस्ताव तैयार किया जाए। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित एनएचएआई के अधिकारियों निर्देशित किया कि सड़क का एलाइनमेंट तैयार करते हुए इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि कम से कम पेड़ों को काटना पड़े।
विज्ञापन
प्रस्तावित 27 किलोमीटर लंबी सड़क ने विभिन्न स्थानों पर जहां पर चढ़ाई अधिक है या हेयरपिन बैंड हो ऐसे स्थानों पर पुल का भी प्रस्ताव किया जाए। एनएचएआई अभियंताओं ने कहा कि मसूरी पहुंचने के लिए नंदा की चौकी के साथ ही पोंटा से प्रेमनगर वाले मार्ग से भी जोड़ा जाए। वैकल्पिक मार्ग के निर्माण के साथ ही डूंगा के पास वाणिज्य गतिविधियों के साथ ही पार्किंग स्थलों का भी चयन किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में वन विभाग के एसडीओ एसपी शर्मा, उप जिलाधिकारी विकासनगर सौरभ असवाल, एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक पंकज मौर्या, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जेएस चौहान, जिला योजना समिति के सदस्य यशपाल सिंह समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।