{"_id":"5ff7e3e88ebc3e2e772bc1f1","slug":"uttarakhand-news-anil-baluni-said-give-railway-minister-train-naming-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से सिद्धबली और टनकपुर से पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस हो ट्रेनों के नाम : बलूनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से सिद्धबली और टनकपुर से पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस हो ट्रेनों के नाम : बलूनी
Fri, 08 Jan 2021 10:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 08 Jan 2021 10:31 AM IST
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी
- फोटो : अमर उजाला (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली के लिए मंजूर दो जनशताब्दी रेलगाडियों के नामकरण का पत्र दिया। उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि कोटद्वार से चलने वाली ट्रेन का नाम सिद्धबली और टनकपुर से चलने वाली ट्रेन का नाम पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस रखा जाए।
विज्ञापन
बलूनी ने कहा कि कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली दोनों जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों का रेल मंत्रालय द्वारा टाइम टेबल घोषित होते ही संचालन शुरू हो जाएगा। गुरुवार को उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल से दोनों ट्रेनों के नामकरण का पत्र दिया। उन्होंने कहा कि कोटद्वार और टनकपुर दोनों प्रमुख पर्वतीय नगर होने के साथ-साथ धार्मिक आस्था के भी केंद्र हैं।
विज्ञापन
लाखों श्रद्धालु यहां की सिद्धपीठों से जुड़े हुए हैं। कोटद्वार में बाबा सिद्धबली का जागृत धाम है और वह कोटद्वार क्षेत्र के संरक्षक भी हैं। साथ ही टनकपुर में मां पूर्णागिरि का दिव्य धाम है, जो कि लाखों लोगों की आस्था और आराध्य की देवी है।
विज्ञापन
उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया कि कोटद्वार से चलने वाली गाड़ी का नाम सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और टनकपुर से चलने वाली गाड़ी का नाम पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस रखा जाए। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि जन भावनाओं के अनुरूप वह एवं रेल मंत्रालय अवश्य इन नामों पर विचार करेगा।
पूर्व में भी रेल मंत्रालय ने बड़ी उदारता से काठगोदाम से देहरादून के बीच चलने वाली गाड़ी का नाम अनुरोध करने पर नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस स्वीकार किया था। आशा है कि दोनों ट्रेनों का संचालन शीघ्र शुरू हो जाएगा।
12 जनवरी से दौड़ेगी देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस
उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जाने वाले रेलयात्रियों के लिए यह खबर राहत देने वाली है। महाकुंभ के दौरान तीर्थयात्रियों को आवाजाही में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए रेलवे बोर्ड ने देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन सातों दिन चलेगी। जबकि, पहले इसका संचालन सप्ताह में सिर्फ दो दिन होता था।
स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि हावड़ा- देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी का संचालन 12 जनवरी से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। उपासना एक्सप्रेस को देहरादून से रात 10:10 बजे पर रवाना किया जाएगा और अगले दिन तड़के 03:15 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंचेगी। यह ट्रेन हरिद्वार, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, निहालगढ़, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, जमुई, झाझा, आसनसोल होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। दूसरी ओर, हावड़ा से इसे दिन में एक बजे रवाना किया जाएगा और अगले दिन शाम 06:05 बजे यह ट्रेन देहरादून पहुंचेगी।