{"_id":"60fd1d9d2054b05dc54191ac","slug":"uttarakhand-news-ambulance-manufactured-company-did-not-give-ambulance-after-payment-of-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एंबुलेंस निर्माता कंपनी की हीलाहवाली का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एंबुलेंस निर्माता कंपनी की हीलाहवाली का खुलासा
Sun, 25 Jul 2021 01:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:53 PM IST
सार
कंपनी से लगातार संपर्क के बाद भी एंबुलेंस नहीं भेजे जाने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से एक एंबुलेंस निर्माता कंपनी की बड़ी हीलाहवाली सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई 2020 में दिल्ली की एक फर्म से छह एंबुलेंस की खरीदारी का अनुबंध किया था। लेकिन एक साल बाद भी कंपनी ने केवल एक ही एंबुलेंस भेजी।
विज्ञापन
जबकि पांच एंबुलेंस विभाग को नहीं सौंपी गई हैं। विभाग कंपनी को एकमुश्त पूरी 45 लाख रुपए की धनराशि का भुगतान कर चुका है। कंपनी से लगातार संपर्क के बाद भी एंबुलेंस नहीं भेजे जाने पर अब स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
थाना पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया की मैसर्स अंबू स्मिथ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी दिल्ली के निदेशक व मालिक के खिलाफ सरकारी धन के गबन व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच एसएसआई महेश रावत को सौंप दी गई है।
विज्ञापन