फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : ajay bhatt union minister of state in the ministry of defense and tourism took charge

उत्तराखंडः रक्षा और पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने संभाला कार्यभार, कही ये बात

Fri, 09 Jul 2021 11:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Jul 2021 11:32 AM IST
सार

ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विज्ञापन
uttarakhand news : ajay bhatt union minister of state in the ministry of defense and tourism took charge
अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद गुरुवार को नई दिल्ली स्थित पर्यटन और रक्षा मंत्रालयों में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने की जानकारी ट्विटर पर साझा की।

विज्ञापन


ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि उन्होंने रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षा मंत्री ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इसके बाद भट्ट ने कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले भट्ट ने पर्यटन मंत्रालय में केंद्रीय पर्यटन मंत्री के साथ कार्यभार ग्रहण किया। भट्ट ने कहा कि पहले वह दोनों मंत्रालयों के बारे में अध्ययन करेंगे और उनका प्रयास रहेगा कि देश हित और राज्य हित में नीतियों और कार्यक्रम का निर्धारण करें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सैन्य बहुल और पर्यटन प्रदेश है।
विज्ञापन


पर्यटन के नए क्षेत्र विकसित करने की संभावनाएं तलाशेंगे: भट्ट
केंद्र में नवनियुक्त पर्यटन और रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कोविड के चलते पर्यटन गतिविधियों पर असर पड़ा है। हालांकि अभी कुछ स्थितियां सुधरनी शुरू हो गईं हैं। पर्यटन गतिविधियों को और कैसे बेहतर किया सकता है, इस पर पर्यटन  कारोबारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद अमर उजाला से बातचीत में पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि नए पर्यटन स्थलों को चयनित करने समेत पर्यटन विकास की अन्य संभावनाओं को तलाशा जाएगा। पर्यटन ही उत्तराखंड की आर्थिक रीढ़ है। लिहाजा पर्यटन के क्षेत्र में द्रीय योजनाओं का प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा। जल्द ही अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग की जाएगी।

 इससे पूर्व अजय भट्ट ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की और पर्यटन मंत्रालय में कार्यभार संभाला। दोपहर बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रक्षा राज्य मंत्री का कार्यभार भी ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर परिवार देश की रक्षा के लिए हमेशा सीमा में आगे रहा है।

सैनिकों के परिवारों और उत्तराखंड के लिए कुछ बेहतर किया जा सके, वह इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता के प्रतिनिधि को केंद्रीय कैबिनेट में जो जगह दी है, वह उत्तराखंड के हर एक नागरिक का सम्मान है।


जनता का आभार जताया
अजय भट्ट ने प्रदेश और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र की जनता का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह जिस मुकाम पर हैं उसके पीछे जनता का प्यार है, उन्हीं की बदौलत वह यहां तक पहुंचे हैं। उनसे जो भी बेहतर हो सकेगा, वह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed