फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: AIIMs rishikesh satellite center to be built in udham singh nagar

उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल में स्थापित होगा एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र, सीएम ने जताया आभार

Sat, 30 Oct 2021 08:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 30 Oct 2021 08:52 PM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जनपद में राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध जमीन पर एम्स ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र संचालित होगा। यह सेटेलाइट केंद्र कुमाऊं के मरीजों के लिए एम्स की सुविधाएं देकर उपचार की सेवा उपलब्ध कराएगा। 

विज्ञापन
uttarakhand news: AIIMs rishikesh satellite center to be built in udham singh nagar
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऊधमसिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश का सेटेलाइट केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे कुमाऊं मंडल के साथ ही उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती जिलों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। इस सेटेलाइट केंद्र में भी मरीजों को एम्स की तरह ही इलाज मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से सैटेलाइट एम्स के लिए 100 एकड़ जमीन दी जाएगी। जल्द ही केंद्रीय तकनीकी टीम जमीन का निरीक्षण करेगी। 

विज्ञापन


कई बार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में एम्स की मांग को उठाया
लंबे समय से कुमाऊं मंडल में एम्स खोलने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी ने भी कई बार केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में एम्स की मांग को उठाया। अब केंद्र सरकार ने एम्स भुवनेश्वर के बालासोर में संचालित सेटेलाइट केंद्र की तर्ज पर एम्स ऋषिकेश को ऊधमसिंह नगर में सेटेलाइट केंद्र संचालित स्थापित करने को कहा है। इस संबंध में केंद्र सरकार के आर्थिक सलाहकार निलांबुज शरण की ओर से  एम्स ऋषिकेश के निदेशक डॉ. अरविंद राजवंशी को पत्र प्राप्त हुआ है। 
विज्ञापन


एम्स की स्थापना का केंद्र सरकार से आग्रह किया था
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधमसिंह नगर में सेटेलाइट केंद्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का आभार जताया है। सीएम ने इसे प्रदेश के लिए बड़ी सौगात बताते हुए कहा कि एम्स ऋषिकेश की भांति कुमाऊं क्षेत्र में भी एम्स की स्थापना का केंद्र सरकार से आग्रह किया गया था। इस केंद्र के लिए ऊधमसिंह नगर जिले में जमीन उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से उपलब्ध जमीन की उपयोगिता व एम्स के सेटेलाइट केंद्र के रूप में संचालित होने की क्षमता का आकलन स्वास्थ्य मंत्रालय की तकनीकी टीम जल्द करेगी। इसमें एम्स निदेशक की अगुवाई में इंजीनियर व चीफ आर्किटेक्ट जमीन का भ्रमण कर उपयोगिता का परीक्षण करेंगे। 

बलूनी अजय भट्ट ने पीएम का जताया आभार
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने एम्स ऋषिकेश के माध्यम से ऊधमसिंह नगर में सेटेलाइट केंद्र की स्थापना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से कुमाऊं में एम्स के परिसर स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कुमाऊं में एम्स ऋषिकेश का परिसर स्थापना होगा उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री व नैनीताल ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने भी प्रधानमंत्री का आभार जताया। 


उत्तराखंड को मिल सकती है एक और सौगात
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड को केंद्र सरकार से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजूकेशन और रिसर्च (नाइपर) की सौगात भी मिल सकती है। इस पर विचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed