फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: After sexual molestation of stepmother, she was beaten to death

उत्तराखंड: सौतेली मां की दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर हत्या, युवक अक्सर करता था यह घिनौना कृत्य

Sat, 15 Jan 2022 02:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Jan 2022 02:07 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था।

विज्ञापन
uttarakhand news: After sexual molestation of stepmother, she was beaten to death
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून के डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र में सौतेली मां के साथ दुष्कर्म करने व पीट-पीटकर उसकी हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि युवक अपनी सौतेली मां के साथ अक्सर दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


नशे में धुत होकर सौतेली मां के साथ दुष्कर्म
क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में उसके दो बेटे हैं। व्यक्ति ने पहली पत्नी के मरने के बाद एक महिला से विवाह कर लिया था। आरोप है कि उसका पुत्र अक्सर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म व मारपीट करता रहता था। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार की सायं उसके पुत्र ने शराब के नशे में धुत होकर अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने पीट-पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची डाकपत्थर पुलिस ने घायल महिला को विकासनगर के उप जिला अस्पताल भिजवाया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे देहरादून रेफर कर दिया। देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों ने महिला को दून अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन महिला का पति उसे वापस विकासनगर लाने लगा। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। डाकपत्थर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव का पंचनामा करके उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस महिला की हत्या व दुष्कर्म के आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कार में लिफ्ट दी, फिर किया दुष्कर्म 

सहसपुर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तीन युवकों पर उसे कार में लिफ्ट देने व उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का आरोप है कि वह गुरुवार को अपनी स्कूटी में पेट्रोल डालने के बाद घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसकी स्कूटी खराब हो गई। युवती ने सामने से आ रही एक कार से लिफ्ट मांगी। कार सवार तीन युवकों ने उसे घर के आसपास छोड़ने की बात कहते हुए कार में बैठा लिया।

पूरी रात बंधक बनाकर रखा
युवती का आरोप है कि युवक उसे लेकर बरोटीवाला के कब्रिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने पूरी रात उसे बंधक बनाकर रखा व अनिल नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि वह मुश्किल से उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची।

युवती की तहरीर पर अनिल निवासी बरोटीवाला, नूर हसन निवासी छरबा व एक अज्ञात युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed