फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : after corona, now fear of dengue in dehradun

देहरादूनः कोरोना के बाद अब डेंगू के कहर का डर, दून में हर 11वें घर में पल रहा लार्वा

Thu, 08 Jul 2021 11:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Jul 2021 11:14 AM IST
सार

बरसात के मौसम में हर साल दून में डेंगू के मामले बड़ी संख्या में सामने आते हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news : after corona, now fear of dengue in dehradun
दून में डेंगू कभी भी अपना प्रकोप दिखा सकता है - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी देहरादून दून में डेंगू कभी भी अपना प्रकोप दिखा सकता है। इसका कारण ये है कि जिले में हर 11वें घर में डेंगू मच्छर का लार्वा पल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के घर-घर सर्वे के दौरान इसकी तस्दीक हुई है। विभागीय टीम ने हजारों घरों से लार्वा नष्ट कराया है। हालांकि, बरसाती मौसम को देखते हुए खतरा अभी भी बना हुआ है। 

विज्ञापन


बरसात के मौसम में हर साल दून में डेंगू के मामले बड़ी संख्या में सामने आते हैं। इस साल भी बरसात शुरू होने के साथ ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती सुरक्षा उपाय करने शुरू कर दिए हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन


इस दौरान खुले में पड़े गमलों, टायरों में जमा पानी को साफ करवाया जा रहा है। साथ ही फ्रिज के वाटर बॉक्स, कूलर समेत उन अन्य जगहों की भी जांच की जा रही है, जहां आमतौर पर मच्छर पैदा होते हैं और लोगों का ध्यान नहीं रहता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई है, वो आने वाले खतरे की तरफ इशारा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अब तक जिले में 75466 घरों का निरीक्षण किया है, इसमें से 6650 घरों में मच्छर का लार्वा मिला है। इस लिहाज से देखा जाए तो प्रत्येक 11वें घर में डेंगू को जन्म देने वाले मच्छर पल रहे हैं। 


भगत सिंह कॉलोनी में किया घर-घर निरीक्षण
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को भगत सिंह कॉलोनी में घर-घर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने एक घंटे का डेंगू मेलरिया रोकथाम व नियंत्रण अभियान चलाया। इस दौरान घर-घर जाकर निरीक्षण किया गया और लोगों को डेंगू मच्छरों की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा लार्विसाइड, इंसेक्टिसाइड दवा का छिड़काव व फॉगिंग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed